एक्ट्रेस रतन राजपूत ने खोले अपने 10 साल पुराने 'स्वंयवर' के राज, कहा-लोगों को लगा नौटंकी है लेकिन...

मुंबई, जून 26: 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' शो से प्रसिद्धि पाने वालीं फेमस टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा से सगाई करके सभी का ध्यान खींचा था। रतन ने 2011 में एक मैरिज रियलिटी शो 'रतन का रिश्ता' का आयोजन किया था। शो में रतन राजपूत ने प्रतियोगी अभिनव शर्मा को चुना और राष्ट्रीय टेलीविजन पर उनसे सगाई कर ली थी। अफसोस की बात यह है कि,सगाई ज्यादा समय तक नहीं चली। एक साल बाद दोनों अलग हो गए। इस शो की वजह से रतन काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी रही थीं।

इंटरव्यू में किए खुलासे

इंटरव्यू में किए खुलासे

उनके ब्रेकअप के बाद कई लोगों को लगा कि रतन राजपूत ने पब्लिसिटी के लिए रतन का रिश्ता किया है। लोगों की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, बिग बॉस 7 फेम रतन ने कहा कि यह सब वास्तविक था। हाल ही में ETimes को दिए इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि, 'रियलिटी शो 'रतन का रिश्ता' करने के लिए आपकी आलोचना हुई थी, इससे आपकी करियर पर क्या असर पड़ा? इस पर उन्होंने कहा कि लोगों की नजर में मैंने इस शो अटेंशन और पैसे को लोभ में की थी, हालांकि ये सच नहीं है।

पैसों के लिए नहीं किया था स्वंयवर: रतन

पैसों के लिए नहीं किया था स्वंयवर: रतन

रतन राजपूत ने कहा कि, इस शो को ज्वाइंन करने से पहले मैंने कई बार इस बारें में सोची और तब जाकर हामी भरी। सच कहूं तो यह बिल्कुल भी नकली नहीं था, सब कुछ रियल था। सिर्फ इसलिए कि, मुझे शो में एक आदमी मिला और मैंने टेलीविजन पर सबके सामने सगाई कर ली, लोगों ने सोचा कि यह एक नौटंकी है। अभिनव शर्मा से सगाई के बाद मैंने इस रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए ही एक साल एक्टिंग से ले ली थी। लेकिन ये दुर्भाग्य रहा कि मैं कामयाब नहीं हो पाई।

'शो करने का मुझे कोई पछतावा नहीं'

'शो करने का मुझे कोई पछतावा नहीं'

अपने और अभिनव से ब्रेकअप को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि, हमने इसे आपसी सहमति से खत्म करने का निर्णय लिया था। अगर मैं इस रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं होती, तो मैं काम से छुट्टी क्यों लेती? हम मुझे सिर्फ पैसा चाहिए होता, तो हम झूठ बोल सकते थे और डांस रियलिटी शो में एक साथ कमाई करने के लिए भाग ले सकते थे, लेकिन हमने ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि, ये शो करने का मुझे कोई पछतावा नहीं है। इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने कहा कि, अगर मैंने शो नहीं किया होता तो वे मुझे अपने प्रोजेक्ट्स में कास्ट करते। ये बेकार की बातें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+