प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से अपने बेबी के बारे में कह दी बड़ी बात

निक जोनस के साथ शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चे को लेकर बड़ी बात कही है।

नई दिल्ली। इटली में खूबसूरत झील के किनारे बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब एक और जोड़ी सुर्खियों में है। फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। दोनों दिसंबर के महीने में राजस्थान के जोधपुर में शादी करने वाले हैं, जिसे लेकर प्रियंका और निक जोरशोर से तैयारियों में लगे हुए हैं। शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चे को लेकर बड़ी बात कही है। उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'मुझे भी जल्दी ही उनके जैसा बनना है'

'मुझे भी जल्दी ही उनके जैसा बनना है'

निक जोनस से सगाई के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई प्रियंका चोपड़ा से जब उनके बच्चे के बारे में सवाल पूछा गया तो पीसी ने जवाब देते हुए कहा, 'मेरे दोस्तों में से कुछ ही दोस्त ऐसे हैं जिनके अभी बच्चे हैं और मैं भी उनके जैसी ही होना चाहती हूं, भगवान, मुझे भी जल्दी ही उनके जैसा बनना है।' आपको बता दे कि प्रियंका और निक जोनस की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच चलेगा। 2 दिसंबर को विवाह की रस्म होगी। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 200 मेहमान शामिल होंगे। खबर है कि प्रियंका और निक जोनस जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में पूरे रजवाड़े स्टाइल में शादी करेंगे।

सास को पसंद हैं बहू प्रियंका

सास को पसंद हैं बहू प्रियंका

इससे पहले हाल ही में प्रियंका के दोस्तों ने उनके लिए न्यूयॉर्क में एक ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया था। अपने ब्राइडल शॉवर में प्रियंका ने सफेद रंग का फेदर मार्चेसा गाउन पहना, जिसमें वो काफी हसीन लग रहीं थीं। इस प्रोग्राम में प्रियंका की होने वाली सास, डीनिज जोनस ने अपनी बहू पर जमकर प्यार लुटाया। प्रियंका जैसी बहू पाकर डीनिज खुद को खुशकिस्मत मानती हैं और इसका सबूत उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दिया। दरअसल प्रियंका निक के परिवार के साथ डिनर पर गईं थीं। निक की मां ने प्रियंका संग इस डिनर की अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ब्लेस्ड #डॉटरइनलव।'

प्रियंका ने निक को क्यों चुना?

प्रियंका ने निक को क्यों चुना?

प्रियंका अक्सर अपने रिश्ते को लेकर कम बोलती हैं लेकिन पिछले दिनों प्रियंका ने बताया था कि आखिर क्यों और कब उन्होंने फैसला किया कि निक को ही जीवनसाथी चुनेंगी। प्रियंका ने कहा है, 'अपने लाइफ पार्टनर से हम हमेशा सम्मान और इज्जत की उम्मीद रखते है। मैं अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर एक ऐसे शख्स को चाहती थीं। जो मुझे समझे, मेरे काम की कद्र करे। वो आपके नजरिए को भी उतनी ही अहमियत दे, जितनी अपनी सोच को देता है। बहुत आसान हो जाता है, जब आप एक-दूसरे पर भरोसा करते हों। शादी के लिए ये बहुत अहम चीजें हैं। जब तक ये सब न हो तो शादी नहीं करनी चाहिए। मुझे निक में ये सब मिला तो मुझे लगा कि यही तो है। उसकी समझदारी और मेरे लिए प्यार मुझे बहुत पसंद आया। इन्हीं सब वजहों से मैंने निक से शादी का फैसला किया।'

मिला अमेरिका में शादी का लाइसेंस

मिला अमेरिका में शादी का लाइसेंस

खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अमेरिका में शादी की मान्यता वाला लाइसेंस भी मिल गया है। प्रियंका और निक दोनों पिछले दिनों बेवर्ली हिल्‍स में थे और यहीं पर उन्‍होंने बेवर्ली हिल्‍स कोर्ट हाउस में अपनी शादी का लाइसेंस हासिल किया। दोनों ने कागजी कार्रवाई के बाद शादी के लिए जरूरी लाइसेंस हासिल कर लिया। इस लाइसेंस को अमेरिका में दायर किया जाएगा ताकि भारत और अमेरिका दोनों जगहों पर शादी को आधिकारिक तौर पर मान्‍यता मिल सके। गौरतलब है कि प्रियंका और निक की सगाई इसी साल अगस्‍त में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+