बेटी अलाया के अफेयर पर बोलीं पूजा बेदी- छोड़िए.. अब वर्जिन होने ना होने से नहीं पड़ता फर्क

मुंबई, 10 मई: अपनी लाइफस्टाइल के लिए अक्सर चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने कहा है कि अब से 20-25 साल पहले बॉलीवुड में इस बात का ध्यान रखा जाता था कि हीरोइन वर्जिन हो और उसका अफेयर ना हो लेकिन अब इस सोच में बदलाव आ गया है। पूजा ने सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी अपनी बेटी अलाया पर हुए एक सवाल को लेकर ये बात कही है।

अलाया के अफेयर पर हुआ था सवाल

अलाया के अफेयर पर हुआ था सवाल

हाल ही में इस तरह की कुछ मीडिया रिपोर्ट आई थीं, जिनमें कहा गया था कि अलाया का ठाकरे परिवार के ऐश्‍वर्य ठाकरे से अफेयर चल रहा है। एक इंटरव्यू में इसको लेकर पूजा बेदी से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, अलाया अब फिल्मों में हैं तो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलें लगाई ही जाएंगी। जब मैं फिल्मों में आई थी तो काफी कुछ अलग था। उस वक्‍त हीरोइन का वर्जिन होना, ब्वॉयफ्रेंड ना होना और कुंवारी होना जरूरी था। अब वक्त बदल गया है, आज जब अलाया ने फिल्मों में शुरुआत की है तो लोग ये मानने लगे हैं कि हर एक इंसान को अपनी पर्सनल लाइफ का हक है।

पूजा बेदी ने करीना कपूर का दिया उदाहरण

पूजा बेदी ने करीना कपूर का दिया उदाहरण

पूजा बेटी ने कहा कि आज के वक्त में किसी ऐक्‍टर के लिए जरूरी नहीं है कि उसे एक खास तरह से प्रॉजेक्‍ट किया जाए। उन्होंने करीना कपूर का उदाहरण देते हुए कहा कि वो शादी और बच्चों के बाद भी अच्छा काम कर रही हैं। मैं कहूंगी कि हीरोइनों को लेकर एक बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि इस सबमें सोशल मीडिया का रोल काफी अहम रहा है।

पूजा की निजी जिंदगी रही है चर्चा में

पूजा की निजी जिंदगी रही है चर्चा में

पूजा बेदी बीते काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन चर्चा में बनी रहती हैं। उनके दो बच्चे- अलाया और ओमार हैं। अलाया फिल्मों में एंट्री कर चुकी हैं। उन्होंने बतौर सिंगल मदर अपने बच्चों को बड़ा किया किया है। इन दिनों वो मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ रिलेशन में हैं। पूजा ने 2019 में मानेक से सगाई की थी। उनका कहना है कि मानेक के साथ रिश्ते के उनकी बेटी और बेटा दोनों काफी खुश हैं बल्कि बच्चों ने ही उन पर रिलेशन में आगे बढ़ना का दबाव डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+