मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा- 'घरवालों को भेजे जाते हैं मेरे फेक न्यूड फोटोज, फ्लैट में आने वालों पर रखी जाती है नजर'

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बड़ी हस्तियों को ट्रोल करना तो अब आम बात हो गई है। ज्यादातर मामलों में सिर्फ मजाक तक ही ये सब सीमित रहता है, लेकिन कई बार ट्रोलर्स सारी हदें पार कर देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर के साथ, जहां ट्रोलर्स ने उनको लेकर तमाम तरह की गंदी बातें कीं। आखिर में उनका सब्र जवाब दे गया और उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर डाला। नीति 'कैसी ये यारियां' समेत कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

लंबे वक्त से सह रहीं है नीति

लंबे वक्त से सह रहीं है नीति

नीति ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा कि मैं उन्हें जवाब देना चाहती हूं, आज कल जब भी मैं सोशल मीडिया पर कुछ बोलती हूं, लोग मुझसे नफरत करने लग जाते हैं। आमतौर पर जब भी किसी का विरोध करना रहता है तो आप उसे आदर से भी कह सकते हैं, लेकिन जब मैं बोलती हूं, तो मुझे सिर्फ बेइज्जती और लोगों की नाराजगी ही देखने को मिलती है। इस सबके बावजूद वो कुछ नहीं कर पातीं और सिर्फ गुस्सा होकर रह जाती हैं। नीति के मुताबिक इंसान को अपने बारे में गंदी बात पढ़ना और सुनना अच्छा नहीं लगता है।

घर वालों को भेजी फेक न्यूड फोटो

घर वालों को भेजी फेक न्यूड फोटो

आगे की पोस्ट में नीति ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मुझे सालों से ट्रोल किया जा रहा है। मेरे बारे में कई बातें कही जाती हैं। यहां तक की मेरे घर में कौन आता है, इसकी खबर के लिए मेरे गार्ड को पैसे दिए गए। हद तो तब हो गई जब मेरे परिवार को मेरी न्यूड और गंदी फोटोज भेजी गईं। वो सारी न्यूड फोटोज फेक थीं, जिसे एडिट किया गया था। हालात ऐसे हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ भी डालने से पहले 50 बार सोचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब लोग उल्टा सीधा लिखने से पहले नहीं सोचते, तो वो जवाब देकर गलत कैसे हो जाती हैं?

परीक्षित बावा से की सगाई

परीक्षित बावा से की सगाई

उन्होंने आगे लिखा कि कभी-कभी अपने आप को दूसरे की जगह रखकर देखें और जो बातें आप उनके बारे में करते हैं, उसको सोचें। अगर आपको मेरी किसी एक बात का भी बुरा लगता है तो सोच‍िए मैं कितनी सारी बातों पर दुखी होती हूं। हम सब इंसान हैं, कोई परफेक्ट नहीं है, मैं जैसी हूं मुझे खुद पर गर्व है। आपको बता दें कि साल 2019 में उन्होंने अपने दोस्त परीक्षित बावा से सगाई की थी। कई बार उनकी शादी की खबरें उड़ीं लेकिन वो फेक न्यूज निकलीं। मई में उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा था कि अभी उनका शादी को लेकर कोई प्लान डिसाइड नहीं है। ऐसे में इस पर कुछ बोलना जल्दबाजी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+