शादी के 3 महीने बाद ही नेहा धूपिया ने शेयर की बेबी बंप के साथ तस्वीर, शादी से प्रेग्नेंट होने की खबर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने शादी के 3 महीने बाद ही बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। नेहा और अंगद बेदी ने बेबी बंप के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। आपको बता दें कि इसी साल मई में नेहा और अंगद ने शादी की थी। शादी के 3 महीने बाद ही नेहा ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है।

 प्रेग्नेंट है नेहा धूपिया

प्रेग्नेंट है नेहा धूपिया

नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ- साफ नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने कैप्शन लिखकर इसका ऐलान भी कर दिया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। वहीं अंगद और नेहा के चेहरे पर घर आने वाले इस नए मेहमान की खुशी साफ देखी जा सकती है। नेहा ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा है कि नई शुरुआत...सतनाम वाहेगुरु।

 शादी से पहले प्रेग्नेंट थी नेहा धूपिया

शादी से पहले प्रेग्नेंट थी नेहा धूपिया

इसी साल 10 मई को नेहा और अंगद ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में गुपचुप शादी कर ली थी। शादी में परिवार के बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए शादी का ऐलान किया था। वहीं अपुष्ट खबरों में कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट थी, जिसकी वजह से उन्होंने जल्दबाजी में शादी की। हालांकि नेहा और अंगद के साथ-सात उनके परिवार ने भी इसका खंडन किया था।

 15 साल से एक-दूसरे के साथ नेहा-अंगद

15 साल से एक-दूसरे के साथ नेहा-अंगद

आपको बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद पिछले 15 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त थे। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद पिछले साल मई में उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया। खबरों में कहा जाने लगा कि नेहा प्रेग्नेंट हैं इसलिए जल्दीबाजी में शादी की जा रही है। अब उन खबरों को बल मिल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+