एक्ट्रेस नलिनी नेगी पर रूममेट और उसकी मां ने किया जानलेवा हमला, कांच के गिलास से चेहरे पर मारा
मुंबई। 'स्पिल्ट्सविला' फेम एक्ट्रेस नलिनी नेगी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी रूममेट रह चुकीं प्रीति राणा और उनकी मां ने उन पर जानलेवा हमला किया है। इसके साथ ही नलिनी ने बताया कि मां-बेटी ने ग्लास से उनके चेहरे पर भी हमला करने की कोशिश कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नलिनी नेगी ने दोनों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है। नलिनी और प्रीति पिछले कुछ सालों से एक साथ रहती थीं। लेकिन बाद में अभिनेत्री अकेले रहने के लिए दूसरी जगह चली गईं। बाद में, प्रीति ने नलिनी नेगी से अनुरोध किया कि अगर वह उसके साथ कुछ हफ्ते के लिए शिफ्ट हो सकती है क्योंकि उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी।

प्राइवेसी पर फर्क नहीं पड़ता तो मैं राजी हो गई
अभिनेत्री ने बताया कि उसने बस कुछ सप्ताह साथ रहने की बात कही तो मैंने मान लिया। मेरे पास 2 बीएचके था तो मेरी प्राइवेसी पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने ये फ्लैट अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए लिया था। लेकिन उन दिनों वे लोग भी मेरी बहन के पास रहने के लिए दिल्ली गए हुए थे।' नलिनी ने कहा, 'मैंने बता दिया कि कुछ दिनों बाद मेरे माता-पिता आ जाएंगे तो तुम्हें यहां से जाना होगा। वह राजी हो गई।

कुछ दिनों बाद प्रीति की मां भी आ गई
नलिनी ने बताया- कुछ दिनों के बाद उसकी मां भी यहां रहने के लिए आ गई। मैंने सोचा शायद वह प्रीति की मदद के लिए यहां आई हैं। लेकिन पिछले सप्ताह अचानक वो मुझसे बहस करने लगीं। मैं जिम जा रही थी। लेकिन वो लगातार मुझे गालियां दे रही थीं। भद्दे-भद्दे कमेंट कर रही थीं।'

मैं प्रीति को बताई तो दोनों मुझपर टूट गईं
नलिनी ने बताया 'मैंने उसे शांत रहने को कहा लेकिन उसने नहीं मानी। उसने अपनी बेटी प्रीति को फोन किया और उससे मेरी काफी शिकायत की। वहीं प्रीति घर आते ही मुझ पर चिल्लाने लगी। मैंने प्रीति को पूरा मामला बताना शुरू ही किया था दोनों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। नलिनी ने बताया कि ‘प्रीति की मां ग्लास लेकर उसके चेहरे पर मारने लगी। वो बार-बार उसके चेहरे पर हमला कर रही थी। इस बीच जब वह गिर पड़ी तो मां-बेटी ने उन्हें बहुत मारा। लेकिन वह किसी तरह बच गई। वहीं जैसे ही नलिनी के परिवार को पता लगा तो वो मुंबई आए और पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल नलिनी नेगी के इन आरोपों पर उनकी रूममेट प्रीति राणा का कोई बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications