कौन है वो अभिनेत्री जो बनने जा रही हैं मंत्री सतपाल महाराज की बहू?

नई दिल्ली। मशहूर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए टीवी की दुनिया का चर्चित चेहरा बनीं अभिनेत्री मोहिना कुमारी आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बन जाएंगी, वो सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग आज सात फेरे लेने वाली हैं, दोनों की शादी की रस्मों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, आप में से बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि अभिनेत्री मोहिना कुमारी खुद एक राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं

मालूम हो कि मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और उनकी रीयल लाइफ बेहद रॉयल है, उन्हें अभिनय और डांस का बेहद शौक है और इसी वजह से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रथा था, उन्होंने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 के जरिए परदे पर डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री टेलीविजन इंडस्ट्री के कई शो में काम किया है, मोहिना का आखिरी टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा है।

सतपाल महाराज की बहू बनने जा रही हैं मोहिना

शादी के बाद उनका टीवी की दुनिया में वापसी का कोई इरादा नहीं हैं, उन्होंने अपने इंटरव्यू में ये बात क्लीयर भी कर दी है, वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी सगाई की बात भी लोगों को देर से बताई थी, उन्होंने गोवा में 8 फरवरी 2018 को सुयश संग सगाई की थी, हालांकि दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

हरिद्वार में होगी शादी शादी

मोहिना और सुयश की शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में होंगी, इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल होंगे, इस शादी के लिए बैरागी कैंप में विशाल मंडप सजाया गया है, विदेशों से भी मेहमान पहुंच चुके हैं, खबर है कि आज की शादी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं, शादी में राजनीति जगत के कई बड़े चेहरों के आने की उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+