लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गईं पूनम पांडे, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा
मुंबई। अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। वह अपने फैंस को अपनी हर गतिविधि के बारे में अपडेट देती हैं। अब पूनम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। वजह है उन्हें हिरासत में लिया जाना। मुंबई पुलिस ने पूनम को उनके ब्वॉयफ्रेंड सैम अहमद के साथ मरीन ड्राइव के पास से पकड़ा था। पुलिस ने पूनम पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड को कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा। हालांकि दोनों को बाद में एक नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
Recommended Video

दोनों लग्जरी कार में घूमने गए थे
बताया जा रहा है कि दोनों लॉकडाउन के बीच लग्जरी कार से घूमने गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनकी बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त कर ली। जोन 1 के डिप्टी कमिश्नर संग्राम सिंह निशांदर ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पूनम और उनके दोस्त को हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की ओर से रात 8 बजे पूनम शोभनाथ पांडे के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उनकी कार को भी जब्त किया गया है।'

दोनों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर मृत्युंजय हीरेमठ ने पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया, पूनम पांडे (29) और सैम अहमद बॉम्बे (46) के खिलाफ नेशनल डिजास्टर एक्ट के अंतरगत आईपीसी की धारा 269 और 188 के तहत मुकदमा दायर किया गया है। बता दें कि धारा 269 के तहत किसी शख्स पर बीमारी और इन्फेक्शन को अपनी गैर जिम्मेदारी की वजह से फैलाने और दूसरे की जान को खतरे में डालने का आरोप लगता है। वहीं धारा 188 के तहत शख्स पर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने का आरोप लगता है और आरोपित शख्स पर कार्यवाही की जाती है।

राज कुंद्रा के खिलाफ केस कर सुर्खियों में आई थीं
इससे पहले पूनम तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने फरवरी माह में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज किया था। मामला पूनम पांडेय की वयस्कों के लिए बनाई गई एप से जुड़ा था। इस मामले में पूनम पांडे ने यह शिकायत राज कुंद्रा और उनके एक सहयोगी के नाम दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पिछले छह महीनों से उन्हें देश के कई हिस्सों और कराची से कॉल आ रही हैं, जिनमें अश्लील बातें की जाती हैं। उनकी एप राज कुंद्रा की कंपनी मैनेज करती है, जिसके साथ उन्होंने मार्च 2019 में कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था।

इंस्टाग्राम पर काफी सक्रीय रहती हैं पूनम
बता दें कि पूनम पांडे को उनके बोल्ड वीडियो और तस्वीरों की वजह से पहचाना जाता है। पूनम पांडे इंस्टाग्राम पर काफी सक्रीय रहती हैं और वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान भी वो लगातार अपने बोल्ड वीडियो शेयर करती रहती हैं। पूनम पांडे कई बार न्यूड फोटोज को लेकर भी खबरों में रही हैं और कई बार अपने चैलेंज की वजह से खबरों में आई हैं। एक बार साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया के लिए न्यूड होने की बात कहकर पूनम ने खूब चर्चा बटोरी थी।












Click it and Unblock the Notifications