मशहूर अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा ने कांग्रेस नेता के साथ की सगाई

जयपुर। अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा ने हरियाणा के कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई से सगाई कर ली है। दोनों ने शुक्रवार को जयपुर में एक कार्यक्रम में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और सगाई की रस्में पूरी कीं। मेहरीन पीरजादा दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री हैं। भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते और कद्दावर कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं।

करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में की सगाई

करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में की सगाई

एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा और कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई ने जयपुर के एक किले में परिवार के लोगों, करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई की है। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें शेयर की गई हैं। करीब एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सगाई की है। मेहरीन ने खुद ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप की बात बताई थी। दोनों बीते साल ही सगाई करना चाहते थे लेकिन कोरोना की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

भव्य राजनीति के दिग्गज, मेहरान फिल्मों से

भव्य राजनीति के दिग्गज, मेहरान फिल्मों से

भव्य जहां हरियाणा से हैं तो वहीं मेहरीन पंजाब के बठिंडा की हैं। हालांकि फिल्मों में नाम उन्होंने दक्षिण भारत में कमाया है। मॉडलिंग में नाम कमा चुकीं मेहरीन ने कृष्णा गाड़ी वीरा प्रेमा गाढ़ा से टॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2017 में फिल्म फिलौरी में अनुष्का शर्मा के साथ भी मेहरीन दिखी थीं। वहीं भव्य बिश्नोई हरियाणा के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक से आते हैं। उनके दादा भजनलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे। तो उनके पिता कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के अदमपुर से विधायक है औ राज्य के ताकतवर कांग्रेस नेताओं में गिने जाते हैं।

इसी साल कर सकते हैं शादी

इसी साल कर सकते हैं शादी

मेहरीन और भव्य इसी साल नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि उनकी ओर से अभी ऑफिशियल तौर पर इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है। कुछ नजदीकी लोगों का इस तरह का दावा है। कहा जा रहा है कि अगर कोरोना ना होता तो अब तक दोनों शादी कर चुके होते।

अंकिता लोखंडे ने किन्नर पूजा शर्मा के साथ झूम झूमकर किया डांस, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+