धर्म और कपड़ों पर ट्रोल करने वालों को मंदना करीमी ने दिया ऐसा जवाब, कभी भूल नहीं पाएंगे

बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं मंदना करीमी सोशल मीडिया के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया ट्रोल्स मंदना को कई बार अपने निशाने पर ले चुके हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं मंदना करीमी सोशल मीडिया के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया ट्रोल्स मंदना को कई बार अपने निशाने पर ले चुके हैं। कभी बॉडी को लेकर तो कभी कपड़ों के कारण, तो कभी धर्म को लेकर विचार के कारण वो काफी बार ट्रोल हो चुकी हैं, लेकिन मंदना चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। वो ट्रोल्स को हर बार मुंहतोड़ जवाब देती हैं और इस बार तो उन्होंने ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया है कि वो कभी भूल ही नहीं पाएंगे।

ट्रोल करने वालों से नहीं डरतीं

ट्रोल करने वालों से नहीं डरतीं

मंदना करीमी सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों से बिल्कुल नहीं डरतीं और उन्हें हर बार सबक सिखाती हैं। एक बार फिर मंदना ने ट्रोल्स के लिए ऐसा मैसज दिया है जिसके बाद वो दोबारा उन्हें ट्रोल नहीं करेंगे। मंदना ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'आप बस उन्हें इग्नोर कर सकते हैं। आपको मालूम है कि आप क्या हैं और आप क्या कर रहे हैं। मुझे बस इन्हें देख कर हंसी आती है और कभी-कभी मैं इन्हें फनी जवाब भी दे देती हूं।'

हां मुसलमान हूं और बिकिनी पहनती हूं

हां मुसलमान हूं और बिकिनी पहनती हूं

मंदना ने कहा कि कोई किसी को नहीं बता सकता कि उसे कैसे कपड़े पहनने चाहिए। 'क्योंकि हम इंडस्ट्री का हिस्सा हैं तो लोग सोचते हैं कि फैंस होने के नाते कमेंट करना उनका अधिकार है, लेकिन माफ करना ऐसा नहीं है। अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो उसी तरह करो जैसी मैं हूं। मैं बिकिनी पहनती हूं और हां मैं मुसलमान हूं लेकिन ये मुझे एक गलत इंसान नहीं बनाता।' मंदना ने कहा कि उन्हें इन ट्रोल्स पर हंसी आती है।

बन चुकी विवादों का हिस्सा

बन चुकी विवादों का हिस्सा

मंदना करीमी काफी बार विवादों में फंस चुकी हैं। पिछले साल मंदना ने अपने पति गौरव गुप्ता के खिलाफ घरेलु हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक मांगा था। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने हिंसा की शिकायत वापस ले ली थी। अपने कपड़ों के कारण भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वो शेमिंग का शिकार हुईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+