एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने पति से अलग होने का लिया फैसला, इंस्टा पर लिखा-नहीं देंगी तलाक
मुंबई। 'पिंक', 'उरी' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाली जानकारी साझा की है। ऐक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने पति साहिल सहगल से अलग होने का फैसला किया है। कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, वह सिर्फ असल जिंदगी में अलग हो रही हैं। कागजों पर यह रिश्ता बना रहेगा। यानी कीर्ति ने तय किया है कि वह साहिल सहगल को तलाक नहीं देंगी।

कीर्ति ने लिखा इमोशनल नोट
कीर्ति कुल्हारी ने नोट में लिखा, यह सिंपल नोट सभी को बताने के लिए है कि मेरे पति साहिल और मैंने अलग होने का फैसला किया है। कागजों पर नहीं, जीवन में। एक ऐसा निर्णय जो किसी के साथ रहने के फैसले से भी ज्यादा मुश्किल है। ऐसा इसलिए कि जब आप साथ आने का फैसला लेते हैं तो हर वो लोग इसका जश्न मनाते हैं, जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी चिंता करते हैं। कीर्ति ने साल 2016 में साहिल सहगल के साथ शादी की थी।

नहीं देंगी तलाक
कीर्ति ने आगे लिखा, "किसी के साथ नहीं होने का फैसला दर्द और चोट पहुंचाता है। यह आसान नहीं है। उन सभी लोगों के लिए जो वास्तव में मेरी केयर करते हैं, मैं एक अच्छी जगह पर हूं और आशा करता हूं कि जो भी मेरे जीवन में मायने रखता है, वे भी हैं। मैं इस बारे में आगे कोई कमेंट नहीं करूंगी। अपवर्ड एंड ओनवर्ड ... ऑलवेज। अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने एक हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है।

कीर्ति कुल्हारी ने 2016 में साहिल सहगलत से शादी की थी
राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली कीर्ति कुल्हारी ने 2016 में साहिल सहगलत से शादी की थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में कीर्ति ने अपनी शादी पर बात की थी। इसमें उन्होंने कहा था, 'कुछ समय तक मीडिया को भी यह जानकारी नहीं थी कि मैं शादीशुदा हूं। यह शुरुआत में इसलिए भी था कि मैं कोई बड़ी स्टार नहीं थी, जिसके बारे में जानने में लोगों की दिलचस्पी हो। मुझे 'पिंक' के बाद लोगों ने जाना। जबकि इसी फिल्म की रिलीज से 3-4 महीने पहले मेरी शादी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications