'देश में बिना विजन वाले अशिक्षित नेताओं का शासन', काजोल के इस बयान पर मचा घमासान
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का एक इंटरव्यू में दिया गया बयान, उनके लिए आफत बन गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से काजोल ट्रोल हो गईं हैं। काजोल ने यह बयान अपनी नई वेब सीरीज 'ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा' को लेकर प्रमोशन के दौरान द
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा' को लेकर प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा कि देश में अशिक्षित और बिना विजन वाले अशिक्षित नेताओं का शासन है। काजोल के इस बयान के बाद से ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया। काजोल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं।
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर इनडायरेक्ट निशाना साधा। कहा कि सभी 'भक्त' नाराज हैं, हालांकि काजोल ने किसी का नाम नहीं लिया और अपनी राय दी जो जरूरी नहीं कि तथ्य हो। ट्वीट करके चतुर्वेदी ने आगे कहा...

चतुर्वेदी ने कहा कि तो काजोल का कहना है कि हम उन नेताओं द्वारा शासित हैं जो अशिक्षित हैं और उनके पास कोई दूर दृष्टि नहीं है, कोई भी नाराज नहीं है क्योंकि उनकी राय जरूरी नहीं कि एक तथ्य हो और उन्होंने किसी का नाम भी नहीं लिया है, लेकिन सभी भक्त नाराज हैं। कृपया अपना संपूर्ण राजनीति विज्ञान ज्ञान बर्बाद न करें।
क्या कहा था काजोल ने?
इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि भारत जैसे देश में बदलाव की गति इतनी धीमी इसलिए है क्योंकि हम अभी भी अपनी परंपराओं में धंसे हुए हैं. और ज़ाहिर तौर पर इसके तार हमारी शिक्षा से जुड़े हुए हैं। जो हमारे नेता लोग हैं, वो पढ़ाई-लिखाई वाले बैकग्राउंड से नहीं आते। माफ करिएगा, मगर मुझे ये कहना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications