गौतम के संग शादी के बंधन में बंधी एक्‍ट्रेस काजल अग्रवाल, देखें ये खूबसूरत तस्‍वीरें

गौतम के संग शादी के बंधन में बंधी एक्‍ट्रेस काजल अग्रवाल, देखें ये खूबसूरत तस्‍वीरें

नई दिल्ली। अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने अपने प्रशंसकों को अपनी शादी से पहले की रस्‍मों और तैयारियों की खूबसूरत तस्‍वीरें साझा की। वहीं शुक्रवार की शाम काजल अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं। हिंदू रिति-रिवाज के अनुसार इन दोनों ने साथ सात फेरे लिए। दुल्‍हन के जोड़े में काजल बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी। मुंबई के एक होटल में हुई काजल की शादी में केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए। वहीं काजल ने शादी से पहले की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं जिसमें से शादी के ठीक पहले की है। शादी से पहले उन्होंने ये जो तस्वीर शेयर की और कैप्शन के तौर पर लिखा तूफान से पहले की शांति

फोटो शेयर कर लिखा तूफान से पहले की शांति

फोटो शेयर कर लिखा तूफान से पहले की शांति

पहले मेंहदी की फोटो ने प्रशंसकों के बीच जमकर वाहवाही बटोरी थी वहीं काजल ने दुल्हन बनने से पहले एक ब्लैक एंड व्‍हाइट फोटो भी शेयर की इस फोटो में वो दुल्‍हन के लिबास में नहीं बल्कि शादी के फुल मेकअप में नजर आ रही है। सबसे मजेदार बात ये है कि इस फोटो को साझा करते हुए काजग ने उसका कैप्‍शन दिया है "तूफान से पहले शांति"।

 इस फोटो को करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है

इस फोटो को करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है

अभिनेत्री इस फोटो में पूरी तैयार नजर आ रही हैं। बालों को बड़े करीने से एक बंडल में बांधा गया है और माथे पर बेदी, छोटी सी बिंदी में वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस चूड़ा पहने और मांग टीका पहने नजर आ रही हैं। आप इस मोनोक्रोम पिक्चर में उनकी शादी के लहंगे को बैकड्रॉप भी पीछे देख सकते हैं। तस्वीर में काजल एक बाथ रोप पहने दिखाई दे रही हैं। काजल अग्रवाल की इस फोटो को करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है। साथ ही फैन्स इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

आज शादी के बंधन में बंध गईं काजल

आज शादी के बंधन में बंध गईं काजल

काजल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने टिप्पणी की- "बहुत सुंदर" इससे पहले दिन की फोटो में काजल अग्रवाल को उनकी माँ के साथ देखा गया था। वह गुलाबी पोशाक में बहुत सुंदर लग रही थी। काजल ने अक्‍टूबर की शुरुआत में ही अपनी शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। उन्‍होंने बातया था कि 30 अक्टूबर को गौतम किचलू से शादी करने जा रही हैं जिसमें परिवार के सिर्फ करीबी लोग हमारी इस खुशी में शामिल होंगे। काजल ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी शादी का ऐलान करते हुए ये भी लिखा था "हमारी जिंदगी में काफी गहरा प्रभाव डाला है लेकिन इसी बीच हम एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, आप हमें अपना आशीर्वाद दें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+