What! चलती ट्रेन में नहाने को मजबूर हो गई थीं जया प्रदा, डॉयरेक्टर शूट करना चाहता था ये सीन
मुंबई, 30 जुलाई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कही-अनकही कहानियां अक्सर फैंस के सामने आती रहती हैं। इनमें से कुछ के बारे में पहले से ही लोगों को जानकारी होती है तो कुछ ऐसी स्टोरी होती है जिसे सुन लोग दंग रह जाते हैं। एक जमाने में बॉलीवुड पर अपना जादू बिखेर चुकीं महान एक्ट्रेस जया प्रदा को लेकर ऐसी ही एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। क्लासिकल डांस में एक्सपर्ट जया प्रदा ने अपने अभिनय और नृत्य से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, आज भी फैंस उनके गाने और फिल्मों को देखना पसंद करते हैं।

जया प्रदा से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा
आपको बता दें कि जया प्रदा को उनके डांस को देखकर ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन क्या आपको पता है फिल्म की वजह से ही जया प्रदा को एक बार चलती हुई ट्रेन में नहाना पड़ा था। आंध्र प्रदेश की रहने वालीं जया प्रदा को उनकी मां ने बचपन से ही क्लासिकल डांस और संगीत की शिक्षा दिलानी शुरू कर दी थी। ऐसा कहा जाता है कि जब वह अपने स्कूल के एक कार्यक्रम में डांस परफार्म कर रही थीं तभी उन पर एक डायरेक्टर की नजर पड़ी।

स्कूल में डांस देख डायरेक्टर ने दिया फिल्म का ऑफर
जया प्रदा की खूबसूरती और डांस ने डायरेक्टर को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने तुरंत अपनी एक तेलुगु फिल्म 'भूमि कोसम' में डांस नंबर करने का ऑफर जया को दे दिया। इसी फिल्म को जया प्रदा की डेब्यू फिल्म कहा जाता है। उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जया प्रदा ने तहलका मचा दिया था।

जया प्रदा ने मचा दिया था तहलका
जया प्रदा के बॉलीवुड में आते ही उस समय की मशहूर अभिनेत्रियां राखी, जीतन अमान और परवीन बॉबी का जादू कम होने लगा था। बॉलीवुड में अपना पैर जमाने के लिए जया प्रदा ने कड़ी मेहनत की, उनकी पहली ही फिल्म 'सरगम' इतनी हिट हुई कि जया प्रदा रातों-रात स्टार बन गई। साल 1979 में आई इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक विश्वनाथ थे। आज के समय की तरह पहले इतनी सुविधाय और टेक्नोलॉजी नहीं थी, लेकिन फिर भी जया प्रदा अपने डायरेक्टर को निराश नहीं करती थीं।

फिल्म 'सरगम' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
फिल्म की शूटिंग के दौरान लोकेशन और टाइमिंग जया प्रदा के लिए बड़ी मुश्किल हुआ करती थी, लेकिन उन्होंने सारी मुश्किलों का सामना किया। ऋषि कपूर के साथ आई उनकी फिल्म 'सरगम' जबरदस्त हिट हुई थी, फिल्म का गाना 'डफलीवाले डफली बजा...' आज भी लोगों को गुनगुनाते सुना जा सकता है। इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है, जिसका जिक्र हमने खबर की शुरुआत किया था।

इस वजह से ट्रेन में नहाना पड़ा था
इस कहानी को सुन आप समझ सकेंगे कि पहले के जमाने में एक्ट्रेसेस को किन हालातों में काम करना पड़ता था। अपने पुराने इंटरव्यू में एक बार जया प्रदा ने बताया था कि उन्हें चलती ट्रेन में नहाना पड़ा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लोकेशन पर पहुंचते ही शूटिंग करनी थी और नहाने का समय नहीं था। जया प्रदा ने बताया कि फिल्म के लिए एक सीन तड़के सुबह शूट किया जाना था, 24 घंटे काम करने के दौरान उन्होंने अपना मेकअप करना भी सीख लिया था।

आज की एक्ट्रेस को देख चकरा जाता है सिर
जया प्रदा ने कहा था, 'स्क्रिप्ट की डिमांड के मुताबिक हमें शूट के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था। हमने कैसे-कैसे हालात में शूटिंग की है, आज जब पता चलता है कि वैनिटी वैन न होने की वजह से एक्ट्रेस काम करने से मना कर देती हैं तो मेरा सिर चकरा जाता है।' जया प्रदा का यह इंटरव्यू काफी सुर्खियों में रहा था, अपने जमाने में वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने 'तोहफा', 'औलाद', 'शराबी', 'मवाली' जैसी सुपरहिट फिल्मों दीं।
यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी कब करेंगी सुपर डांसर-4 में वापसी? पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही मीडिया से हैं दूर
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications