देखें वीडियो: मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर हेमा ने लगायी एक्टिंग की झाड़ू

मथुरा। एक तरफ देश के पीएम नरेन्द्र मोदी खुद हाथ में झाड़ू और फावड़ा लेकर देश को साफ करने में लगे हैं वहीं दूसरी ओर मथुरा से सांसद हेमामालिनी और अभिनेत्री ने उनके स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा दी है। एबीपी न्यूज चैनल पर प्रसारित खबर में आप हेमामालिनी के रीयल एक्टिंग के रूप को देख सकते हैं। सांसद हेमा मालिनी ने 'सांसद आदर्श ग्राम योजना' के तहत उत्तर प्रदेश के रावल गांव को गोद लिया है।

लेकिन स्वच्छता अभियान का पाठ पढ़ाने के लिए उन्होंने झाड़ू लेकर सड़क पर जो स्वांग रचा उसे देखकर आपके मुंह से भी यही निकलेगा कि वाकई में हेमामालिनी रियल एक्टर हैं। मैडम मथुरा की सड़क पर अपने नेताओं की मंडली लेकर झाड़ू के साथ निकली तो लेकिन उनके हाथ की झाड़ू बस सड़क पर छूई नहीं। मैडम हेमा का सारा ध्यान केवल अपनी साड़ी पर ही था। उन्होंने अपनी झाड़ू से सड़क को छूआ तक ही नहीं। नीचे के वीडियो पर क्लिक कीजिये और जानिेए हकीकत।

जब इस बाबत उनसे सवाल किया गया तो सांसद महोदया बोलीं कि वो हाथ में झाड़ू लेकर लोगों से सिर्फ यह कहने की कोशिश कर रही थीं लोग सफाई करें लेकिन इसका मतलब यब थोडे़ ही हुआ कि मैं सड़क पर झाड़ू लगाऊंगी।

हेमा की यह बातें सुनकर सिर्फ ऐसा लगता है कि वो भी चंद लोगों की तरह ही हैं जो फोटो खिंचाने के लिए मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का राग अलाप रहे हैं। आखिर इस तरह की सफाई संदेश से देश और लोगों को क्या फायदा होने वाला, जब लोग कुछ कर ही नहीं सकते तो इतना स्वांग क्यों? इस बात का जवाब नीचे के कमेंट बॉक्स में दीजिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+