VIRAL: बेटे निहाल संग गुल पनाग ने शेयर की पहली फोटो, पायलट की यूनिफॉर्म में दिखा पूरा परिवार

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने हाल ही में अपने बच्चे की खबर से सभी को चौंका दिया था। गुल पनाग ने 6 महीने पहले ही अपने बेटे निहाल को जन्म दिया था, लेकिन उन्होंने ये बातें सबसे छिपाकर रखीं। अब पनाग ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने हाल ही में अपने बच्चे की खबर से सभी को चौंका दिया था। गुल पनाग ने 6 महीने पहले ही अपने बेटे निहाल को जन्म दिया था, लेकिन उन्होंने ये बातें सबसे छिपाकर रखीं। अब पनाग ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। गुल पनाग के पति पायलट हैं और उनके खुद के पास प्लेन उड़ाने का लाइसेंस है। इसलिए तीनों ने ही इस फोटो में पायलट के कपड़े पहने हुए हैं।

Gul Panag

गुल पनाग ने बेटे के जन्म के खुलासे के बाद उसकी पहली फोटो भी रिलीज की है। इस फोटो में पनाग और उनके पति ऋषि निहाल को पकड़े खड़े हैं। तीनों ने ही पायलट की यूनिफॉर्म पहनी हुई है और निहाल तो उसमें काफी क्यूट लग रहे हैं। बता दें कि पनाग के पति ऋषि पेशे से पायलट हैं और वो खुद भी एक्ट्रेस के साथ -साथ पायलट हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'फन्ने खां' के प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पनाग ने एक इंटरव्यू में बेटे के जन्म का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा प्रीमैच्योर पैदा हुआ है। इस घड़ी में उनकी कजिन ने उनकी काफी सहायता की। जिंदगी में एक नए शख्स के आने से गुल पनाग काफी खुश हैं। पनाग ने कहा कि बेटे निहाल की हंसी उन्हें खुश कर देती है। पनाग ने 39 साल की उम्र में मां बनने पर कहा कि बच्चे को जिंदगी में तभी लाना चाहिए, जब आप इसके लिए तैयार हों, न कि जब समाज चाहता हो।

ये भी पढ़ें: मधुबाला की मोहब्बत में किशोर कुमार ने अपनाया था इस्लाम धर्म, परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+