एक्‍ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने कोरोना को दी मात, लिखा ये इमोशनल पोस्‍ट

एक्‍ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने कोरोना को दी मात, लिखा ये इमोशनल पोस्‍ट

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जेनेलिया देशमुख कोरोना वाररस को मात देकर अब पूर्ण रुप से स्‍वस्‍थ हो चुकी हैं। कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर जेनेलिया ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। जेनेलिया देशमुख रितेश देशमुख की पत्‍नी हैं। जेनेलिया डीसूजा बी टाउन के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं।

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने लिखा ये भावुक पोस्‍ट

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने लिखा ये भावुक पोस्‍ट

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने ठीक होने की खबर शेयर करते हुए एक भावुक ट्वीट किया। इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, मेरा तीन हफ्ते पहले कोविड 19 टेस्‍ट पॉजिटिव आया था। मैं पिछले 21 दिनों से बिना लक्षण के थी। भगवान की कृपा से आज मेरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्‍होंने साथ ही लिखा कि 21 दिन मेरे लिए बहुत मुश्किल थे।आप डिजिटली कितना भी किसी से कनेक्ट रहें लेकिन इस अकेलेपन की बुराई को आप मार नहीं सकते। मैं परिवार, विशेष रूप से बेटे रियान और राहिल से दूर रहना बहुत चुनौतीपूर्ण था। अपने परिवार और अपने अपनो के बीच आकर बहुत खुश हूं।

जेनेलिया ने दी ये सलाह

जेनेलिया ने दी ये सलाह

साथ ही जेनेलिया ने लोगों को सलाह दी कि आप भी उनके आस पास रहें जो आपको और आप जिनको प्यार करते हैं क्योंकि शक्ति के लिए प्यार बहुत जरूरी है। उन्‍होंने आगे लिखा कि "कोरोना टेस्ट करवाएं, स्वस्थ रहें, अच्छा खाएं और इस मॉन्स्टर को मात दें। जेनेलिया देशमुख के इस पोस्‍ट पर जमकर लोग कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय है कि हम वायरस के चारों ओर कलंक को हटा दें और इससे एक साथ लड़ें।

एक्‍ट्रेस ने बताया कि उनके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे

एक्‍ट्रेस ने बताया कि उनके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे

उन्‍होंने बताया कि "मुझे पूरी अवधि के दौरान कोई लक्षण नहीं थे - कोई सर्दी, खांसी, कमजोरी नहीं थी लेकिन परिवार में किसी का कोरोना टेस्‍ट पॉजि‍टिव आया तब हम सभी ने अपना परीक्षण भी करवाया। वरना मुझे पता ही नहीं चलता कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मेरी स्थिति को देखते हुए, मुझे सुझाव दिया गया कि मैं घर में पूरी तरह से अलग रहूं, "वह कहती हैं। जेनेलिया ने खुलासा किया कि उन्हें तीन बार परीक्षण मिला। 14 दिनों के बाद दूसरा टेस्‍ट पॉजिटिव आया, लेकिन आठ दिनों के बाद तीसरा टेस्‍ट निगेटिव आया। आइसोलेशन से बाहर निकलने से पहले उन्‍होंने 36 घंटे बिताए।

एक्ट्रेस बोली लोग डर के मारे नहीं करवा रहे टेस्‍ट

एक्ट्रेस बोली लोग डर के मारे नहीं करवा रहे टेस्‍ट

इस दौरान मैंने महसूस किया कि समाज में कोरोना को लेकर बहुत स्टिगमा हैं। उन्‍होंने शेयर किया कि मैं अपनी चाची और कुछ बुजुर्गों को जानती हूं जो कोरोना टेस्‍ट के पॉजिटिव आने के डर से टेस्‍ट नहीं करवाना चाहते हैं। आप नहीं जानते कि लोग आपके बारे में क्या प्रतिक्रिया देंगे। कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव हो चुके मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे बताया कि उन्होंने क्या सामना किया। कोविड -19 को काफी हद तक स्टिगमा बनाने वाला व्‍यवहार दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह न केवल व्यक्ति बल्कि पूरा परिवार को परेशान करता है।

रितेश देशमुख जेनेलिया डीसूजा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं

रितेश देशमुख जेनेलिया डीसूजा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं

रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा जो कि पति-पत्‍नी हैं । दोनों ने एक ही फिल्म से डेब्यू किया। अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्यार हो गया था। जेनिलिया समय महज 16 साल की थीं। रितेश और जेनलिया की पहली मुलाकात हैदराबाद एयरपोर्ट में हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। रितेश और जेनेलिया ने इसके बाद 11 साल तक डेट किया। उन्होंने फिल्म मस्ती में भी साथ काम किया था। रितेश के करियर ने इसके बाद रफ्तार पकड़ी। इसके बाद उन्होंने हाउसफुल, मालामाल वीकली जैसी फिल्में की। रितेश देशमुख और जेनलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी की थी। इस कपल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रियान का जन्म का 25 नवंबर 2014 को हुआ। वहीं 1 जून 2016 को दूसरे बेटे राहिल का जन्म हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश फिल्म बागी 3 में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+