बच्चों का इंतजार करते-करते वृद्धाश्रम में 'पाकीजा' की एक्ट्रेस गीता कपूर की मौत
मुंबई। फिल्म एक्ट्रेस गीता कपूर का मुंबई के वृद्धाश्रम में निधन हो गया। वो पिछले एक साल से इसी वृद्धाश्रम में रह रही थीं। जीवन के आखिरी पल में वो अपने बेटे और बेटी को याद करती रहीं, लेकिन उनके घर से कोई भी मिलने नहीं आया। आखिरी पलों में उनकी आंखें अपने बच्चों की तलाश करती रहीं, लेकिन उनकी ये आखिरी ख्वाहिश अधूरी रह गई। फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने गीता कपूर के निधन की खबर ट्विटर के जरिए लोगों को दी और बताया है कि कैसे वो अपने बच्चों दो देखने के लिए तरसती रही, लेकिन उनके घर से कोई भी उन्हें देखने तक नहीं आया।

उन्होंने लिखा कि हमने उनका खल्या रखने की काफी कोशिश की, लेकिन बेटे और बेटी का इंतजार उन्हें दिन प्रतिदन कमजोर बना रहा था। वो बच्चों का इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई उनसे मिलने नहीं आया। वो ठीक थीं, लेकिन खुश नहीं थीं। उन्होंने लिखा कि गीता बस अपने बच्चों को देखना चाहती थीं और इसी आखिरी इच्छा को अधूरा छोड़ वो दुनिया से अलविदा कह चली गईं। आपको बता दें कि पिछले साल उनका बेटा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाकर वहां से चला गया। उसने अस्पताल के 1.5 लाख का बिल भी नहीं चुकाया और फिर कभी उनके पउनसे मिलने भी नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications