आधी रात एक्‍ट्रेस और उसकी दोस्‍त को देख झुंड में टूट पड़े दरिंदे, बस के पीछे की गंदी करतूत, लोग बनाते रहे VIDEO

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक एक्‍ट्रेस और उसकी सहेली के साथ जो हुआ वो भगवान न करे कभी किसी और लड़की के साथ हो। 22 साल की एक्‍ट्रेस और उसकी दोस्‍त के साथ करीब 24 लोगों ने बस के पीछे खींचकर कथित रूप से छेड़खानी की। इस दौरान आस-पास गुजरने वाले लोग तमाशबीन बने रहे और छेड़छाड़ का वीडियो बनाने में मशगूल रहे। करीब आधे घंटे बाद भीड़ में से किसी ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया लेकिन जिस समय पट्रोल कार पहुंची, आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। ऐक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें साढ़े चार घंटे तक पुलिस थाने में बिठाया गया। इसके बाद जाकर पुलिस ने छेड़खानी और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। ऐक्ट्रेस ने कहा कि वह इंदौर की रहने वाली है और अपनी एक दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए पहली बार भोपाल आई थी। वह मुंबई में काम करती है।

बस स्‍टैंड के पास एक रेस्‍त्रां से निकलते ही दरिंदों ने खींचना शुरू कर दिया

बस स्‍टैंड के पास एक रेस्‍त्रां से निकलते ही दरिंदों ने खींचना शुरू कर दिया

एक्‍ट्रेस ने बताया कि रात करीब 11 बजे वो, उनकी दोस्त और दोस्त का 23 साल का भाई नादरा बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। खाना खाने के बाद जब वो रेस्टोरेंट के बाहर हाथ धो रही थीं तो, एक व्यक्ति ने उन पर अश्लील टिप्पणी की। इसे नजरअंदाज कर वो जब रेस्टोरेंट के अंदर जाने लगीं तो वहां खड़े सभी लड़कों ने उन पर अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं और गालियां देने लगे। एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया। इस पर उन लड़कों ने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर उनकी दोस्त और उसका भाई रेस्टोरेंट से बाहर आए। लेकिन भीड़ में शामिल लोगों ने उनके दोस्त के भाई की पिटाई कर दी।

बस के पीछे ले जाकर की गंदी हरकत

बस के पीछे ले जाकर की गंदी हरकत

एक्‍ट्रेस ने बताया कि उसे और उसके दोस्त को आरोपी बस के पीछे ले जाकर छेड़खानी की। इतने में कुछ और लोग भी झुंड में शामिल हो गए और दोनों को छेड़ने लगे। उसने बताया कि लोग अपने मोबाइल फोन पर उनके साथ हो रहे यौन उत्पीड़न का वीडियो बना रहे थे। ऐक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे जीवन के वो आधे घंटे सबसे बुरे पल थे। पुलिस के पास घटनास्थल पर बनाए गए सारे वीडियो भी हैं।'

एक्‍ट्रेस को थाने में बैठाई रही पुलिस

एक्‍ट्रेस को थाने में बैठाई रही पुलिस

एक्ट्रेस ने बताया कि पुलिस उन्हें लेकर हनुमानगंज पुलिस थाने गई। लेकिन एफआईआर दर्ज करने से पहले उन्हें करीब साढ़े चार घंटे तक पुलिस थाने में ही बैठाए रखा गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और यौनउत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर घुमेंद्र सिंह ने अखबार को बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले के आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+