Actress Donal Bisht: बिकिनी फोटोज को लेकर हुई ट्रोल हुईं डोनल बिष्ट, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Actress Donal Bisht: बिकिनी फोटोज को लेकर हुई ट्रोल हुईं डोनल बिष्ट, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

मुंबई। Actress Donal Bisht trolled for bikini pics, बॉलीवुड, टीवी सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है। कभी अपने किसी बयान को लेकर तो कभी अपने कपड़ों को लेकर। ट्रोलर्स ने इस बार टीवी सेलिब्रिटी डोनल बिष्ट( Actress Donal Bisht) को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल कर दिया। कई पॉपुलर टीवी शो में नजर आ चुकी डोनल बिष्ट को सोशल मीडिया यूजर्स ने बिकिनी( Bikini Pics) के चलते निशाने पर लेते हुए उन्हें ट्रोल कर दिया।

 बिकिनी फोटोज के चलते ट्रोल हुई एक्ट्रेस

बिकिनी फोटोज के चलते ट्रोल हुई एक्ट्रेस

एक दीवाना था, रूप-मर्द क नया स्वरूप, दिल तो हैप्पी है जी जैस टीवी सीरियल में नजर आ चुकी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। डोनल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बिकिनी तस्वीरें अपलोड की थीं , जिसके बाद लोगों ने उनपर भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया। डोनल की बिकिनी तस्वीरों वाली पोस्ट पर कई भद्दे पोस्ट कर उन्हें अश्लील बातें कहीं जाने लगी, लेकिन डोनल ने ऐसे ट्रोलर्स को अब मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

डोनल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसे ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि जो लोग मेरे कपड़ों पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें ऐसा करना का कोई अधिकार नहीं है।उन्होंने लिखा कि कपड़ों से महिलाओं का कैरेक्टर बयां नहीं हो सकता। उन्होंने लिखा कि किसी महिला को उसके कपड़ों से जज नहीं कीजिए! उसे उसके दिल से जज कीजिए। डोनल बिष्ट ने लिखा कि मैं क्या पहनती हूं, इससे किसी का मतलब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी बिकिनी फोटोज पर भद्दे कमेंट करने वाले लोगों के कमेंट उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। मैं क्या पहनती हूं ये मरा अधिकार है।

 बिकिनी पहनने वाली अकेली महिला नहीं

बिकिनी पहनने वाली अकेली महिला नहीं

डोनल ने लिखा कि मैं इस धरती पर बिकिनी पहनेन वाली अकेली महिला नहीं हूं। मेरे बिकिनी पहनने पर इतना हंगामा क्यों? लोगों के भद्दे कमेंट मेरे परिवार को, मेरी मां को प्रभावित करते हैं। ऐसे कमेंट को देखकर मेरी मां मुझे सोशल मीडिया से अपनी तस्वीरें हटाने की सलाह देती है।

 कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर की थी बात

कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर की थी बात

आपको बता दें कि इससे पहले डोनल उस वक्त चर्चा में आईं थी, जब उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि साउथ के एक फिल्ममेकर ने उनको रोल देने की बात कही, साथ ही उनके साथ सोने की मांग कर दी। डोनल के मुताबिक उन्होंने तुरंत उस शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की, क्योंकि वो गलत ढंग से नहीं जुड़ना चाहती थीं। उन्होंने मेहनत जारी रखी और अपने मुकाम को हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+