अब इस एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म के बदले में साथ सोने का देते थे ऑफर
Casting Couch in Bollywood: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में पिछले कई महीनों से हंगामा जारी है, जहां कई सितारे नेपोटिज्म, तो कई कास्टिंग काउच के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। कई न्यूकमर्स भी हैं, जिन्होंने अपने शुरूआती संघर्ष की दास्तां बताई है, जिसमें अब एक्ट्रेस डोनल बिष्ट (Actress Donal Bisht) का नाम जुड़ गया है। जिनको इंडस्ट्री में आते ही कुछ लोगों के कास्टिंग काउच का शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

अचानक से छिन गया प्रोजेक्ट
अपने मुश्किल वक्त को याद करते हुए डोनल ने कहा कि एक वक्त की बात है जब उनको एक शो के लिए चुन लिया गया था। उस प्रोजेक्ट के लिए फीस और सभी बातों पर चर्चा करके डील फाइनल कर दी गई। फिर अचानक उन्हें पता चला कि उनकी जगह पर किसी और एक्ट्रेस को वो प्रोजेक्ट मिल गया। इस घटना से उन्हें और उनके परिवार को इस बात का आभास हुआ कि वो मुंबई में किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकती हैं।

फिल्ममेकर ने कही साथ सोने की बात
उन्होंने कहा कि उनको अपने टैलेंट और मेहनत पर पूरा भरोसा था। इस वजह से उन्होंने हार नहीं मानी, वो लगातार ऑडिशन्स देती रहीं। कुछ दिनों बाद वो एक जगह सेलेक्ट भी हो गईं, लेकिन इस बार हालात पहले से ज्यादा बदतर थे। साउथ के एक फिल्ममेकर ने उनको रोल देने की बात कही, साथ ही उनके साथ सोने की मांग कर दी। डोनल के मुताबिक उन्होंने तुरंत उस शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की, क्योंकि वो गलत ढंग से नहीं जुड़ना चाहती थीं। उन्होंने मेहनत जारी रखी और अपने मुकाम को हासिल किया।

फातिमा ने भी लगाया था आरोप
कुछ दिनों पहले दंगल फेम फातिमा सना शेख ने भी ये बात स्वीकार की थी कि इंडस्ट्री में उनको भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। उस दौरान फातिमा ने कहा था कि अब समय बदल गया है, पहले लोग यौन शोषण के बारे में खुलकर बात नहीं करते थे, पहले यही कहा जाता था कि इस बारे में मत बोलो, लेकिन आज लोग इसको लेकर जागरूक हैं। मैंने भी कास्टिंग काउच का सामना किया है। मुझसे कहा गया था कि काम पाने का सिर्फ एक ही तरीका है, शारीरिक संबंध। एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार मुझसे काम छीन लिया गया, कई बार तो ऐसा हुआ कि मुझे बीच शूटिंग से किसी के रेफ्रेंस की वजह से फिल्म से बाहर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications