#Metoo: एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने खोले 'मायानगरी' के कई राज, काम के बदले साथ सोना चाहता था फिल्म मेकर
मुंबई, 01 जून। मीटू आंदोलन के तहत दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपने साथ हुए शोषण का सनसनीखेज खुलासा करते हैं। इस कड़ी में अब टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट का भी नाम जुड़ गया है। टीवी शो 'एक दीवाना था' से मशहूर हुईं डोनल ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। डोनल ने बताया कि एक मॉडल होना कितना मुश्किल होता है, लोगों की सोच आपके प्रति किस तरह बदल जाती है।

कास्टिंग काउच का करना पड़ा सामना
टाइम्स नाउ डिजिटल से बातचीत में एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। डोनल बिष्ट पांच साल से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं, वह 'रूप-मर्द का नया स्वरूप' और 'दिल तो हैप्पी है जी' जैसे कई शोज किए हैं। डोनल बिष्ट बताती हैं कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना उनके लिए आसान नहीं था, उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

फिल्म निर्माता ने कही थी कॉम्पोमाइज की बात
अपनी जर्नी में डोनल को कई बार असफलताओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। दिल्ली की रहने वालीं डोनल बिष्ट ने अपने मॉडलिंग के दिनों के डरावने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब वह दिल्ली में थी तो एक दक्षिण फिल्म निर्माता उन्हें सीन के लिए 'समझौता' करने के लिए कहा था।

'मैं पूरी तरह टूट गई थी'
डोनल बिष्ट बताती हैं, 'मैंने इस तरह का अनुभव ऐसे समय किया जब में दिल्ली में रहती थीं और टीवी इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। मैंने काम करना भी शुरू नहीं किया था, उस समय सिर्फ मॉडलिंग कर रही थी। वह एक ऐसा समय था जब मैं टूट गई थी। ऐसे लोगों को जब पता चलता है कि आप एक मॉडल हैं तो वह कॉन्टेक्ट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह आपके हाथ में है कि कहां जाना है।'

'आपको 100 तरह के लोग मिलेंगे'
डोनल बिष्ट ने आगे कहा, 'आपको 100 तरह के लोग मिलेंगे, इसलिए स्मार्ट बनो क्योंकि चांदी के चम्मच पर कुछ भी नहीं आता है। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।' डोनल बिष्ट कहा कि उन्होंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि उन्हें एक अच्छा प्रोजेक्ट मिले और वह किसी भी गलत फैसले का शिकार न हों। उन्होंने कहा, 'मुझमें काम और क्रिएटिविटी की प्यास है...लेकिन ए, बी ग्रेड की फिल्में और 50 लाख, 100 करोड़ की फिल्में बनाने वालों के बैकग्राउंड की भी जांच करना जरूरी है।'

शॉर्टकट लेने की बजाए करें कड़ी मेहनत
डोनल बिष्ट कहती हैं, इस तरह के फैसले से आप अच्छा काम प्राप्त कर सकती हैं, अजीब और गड़बड़ लोगों से बचें। यहां इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत के लिए पेड किया जाता है और वास्तव में अच्छे लोग हैं...पॉजिटिव रहें और सही लोगों के साथ काम करें। यह उद्योग थोड़ा कठिन है क्योंकि यहां हर कोई सफल बनना चाहता है। कोई शॉर्टकट लेने के बजाय, कड़ी मेहनत से अपना मंजिल को पाने की कोशिश करें। मुझे भी कई ऑडिशन में फेलियर का सामना करना पड़ा लेकिन मैं थक कर बैठी नहीं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से टूटा एक और सितारा डिस्को डांसर,सौदागर जैसी फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर का कोरोना से देहांत












Click it and Unblock the Notifications