महिला का चेहरा खुला और मास्क से बांध लिए बाल, फोटो शेयर कर दिव्या दत्ता ने दिया मजेदार रिएक्शन
महिला का चेहरा खुला और मास्क से बांध लिए बाल, फोटो शेयर कर दिव्या दत्ता ने दिया मजेदार रिएक्शन
मुंबई, 13 अप्रैल: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इन दिनों सबसे ज्यादा जिन बातों पर दिया जा रहा है। वो हैं- सोशल डिस्टेंसिंग और चेहरे पर मास्क पहनना। ऐसे में कोई पब्लिक पैलेस में मास्क चेहरे की जगह सिर पर बांधे दिखे तो अजीब तो लगेगा ही। एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें एक महिला मास्क को बालों पर बांधे है और उसका चेहरा खुला है।

दिव्या बोलीं- भगवान जाने क्या क्या देखना है
बालों के जूडे को मास्क से बांधीं महिला की फोटो शेयर करते हुए दिव्या दत्ता ने लिखा है- हे भगवान जाने अभी और क्या क्या देखना है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई है। इस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लोग बोले- ये भी मास्क का अच्छा इस्तेमाल
कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए कुछ लोग तो महिला के लापरवाही होने की बात कह रहे हैं लेकिन ज्यादातर लोग इस पर मजाकिया कमेंट ही कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि ये भी मास्क का काफी अच्छा इस्तेमाल है। एक और यूजर ने लिखा- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। कोरोना के साथ ही मास्क का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। हालांकि लगातार ऐसी तस्वीरें आती रहती हैं, जिसमें कोई मुंह के नीचे मास्क लगाए है तो कोई हाथ में मास्क लिए घूम रहा है।

दिव्या अक्सर शेयर करती हैं ऐसी तस्वीरें
दिव्या दत्ता अक्सर सोशल मीडिया पर मजाकिया लहजे में कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। दिव्या के फिल्मी करियर की बात करें तो करीब 25 साल से वो फिल्मों में हैं। कई हिट फिल्में उनके नाम पर हैं। हिन्दी के साथ-साथ पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम की फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। दिव्या ने पहले मॉडलिंग की फिर 1994 में फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से एक्टिंग करियर शुरु किया। 2018 में फिल्म 'इरादा' के लिए दिव्या दत्ता को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications