सिद्धार्थ शुक्ला समेत इन दो अभिनेत्रियों को मिल रही जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर मांगी मदद

मुंबई। बिग बॉस जीतकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ शुल्का समेत दो अन्य अभिनेत्रियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसे लेकर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने एक ट्वीट किया है। जिसमें धमकी देने वाले ने सिर्फ देवोलीना ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) को भी जान से मारने की धमकी दी है। देवोलीना ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि एक महिला ने फोन पर मैसेज करके उन्हें धमकी दी है।

देवोलीना से पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है

देवोलीना से पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर धमकी भरे मैसेज को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने इस ट्वीट में मुंबई पुलिस और साइबर सेल को टैग करते हुए मैसेज कर रही महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। जिस महिला ने ये धमकी दी है, वो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट अरहान खान की फैन (Arhaan Khan Fan) लग रही है।

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का भी नाम

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का भी नाम

महिला ने देवोलीना को भेजे मैसेज में लिखा है, 'आप बार-बार अरहान को नीचा दिखा रही हैं और आप जिसके लिए ये सब कुछ कर रही हो, एक बात याद रखना आपकी और उन दोनों की लाश भी किसी को नहीं मिलेगी। मैं रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला की बात कर रही हूं। आज के बाद अपना मुंह बंद रखना। आइंदा आपने अरहान के खिलाफ कुछ भी बात की तो वो आपका आखिरी दिन होगा।'

मुंबई पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

देवोलीना ने इस मैसेज के स्क्रीनशॉट के साथ ट्वीट कर लिखा, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र साइबर सेल कृपया इन मैसेज को देखें , जिनमें मुझे मारने की धमकी दी जा रही है। आपसे विनती है कि जल्द से जल्द इस पर एक्शन लें। बाद में मुंबई पुलिस ने भी देवोलीना को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

तीनों बिग बॉस में आए थे नजर

सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और उनके ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान और सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा थे। शो में देवोलीना अरहान के खिलाफ नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने रश्मि को भी अरहान से दूर रहने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+