एक्ट्रेस Deepika Padukone ने अपनी सभी पोस्ट डिलीट करने के बाद जारी की पहली ऑडियो डायरी

नई दिल्ली। Deepika Padukone audio diary: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने के बाद इंस्टाग्राम पर पहली ऑडियो डायरी पोस्ट की है और अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। अपने ऑडियो नोट में दीपिका ने कहा कि ऑडियो डायरी उनके सभी अहसासों और विचारों का रिकॉर्ड है। इससे पहले दीपिका ने 31 दिसंबर को अपनी इंस्टाग्राम और ट्विटर की सभी पोस्ट डिलीट कर दी थीं। जिसके बाद से उनके फैंस इस बात के कयास लगाने लगे कि आखिर अभिनेत्री ने ऐसा क्यों किया है।

deepika padukone, deepika padukone pics, deepika padukone films, deepika padukone instagram, deepika padukone social media, ranveer singh, ranveer singh pics, ranveer singh films, bollywood news, bollywood actress, actress deepika padukone, दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड न्यूज, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड

अपनी इस ऑडियो डायरी में दीपिका अपने फैंस को नए साल की बधाई देती दिख रही हैं। वह इसमें कहती हैं, 'सभी को हाय, मेरी ऑडियो डायरी में आपका स्वागत है, मेरे अहसासों और विचारों का रिकॉर्ड। मुझे विश्वास है कि आप सभी मेरी बात से इत्तेफाक रखते होंगे कि साल 2020 सभी के लिए अनिश्चितता वाला रहा है। लेकिन मेरे लिए यह आभार से जुड़ा भी था। और 2021 में मैं अपने लिए और बाकी सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। नए साल की शुभकामनाएं।'

बेशक दीपिका ने अपनी सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी थीं लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी तब भी हाइलाइट रही। पहले तो लोगों को लगने लगा था कि दीपिका का ट्विटर अकाउंट कहीं हैक तो नहीं हो गया। वहीं कुछ को लगा कि कहीं ये किसी आने वाले इवेंट पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कोई रणनीति तो नहीं है। दीपिका फिलहाल पति रणवीर सिंह के साथ राजस्थान को रणथंबोर छुट्टियां मनाने आई हुई हैं। वह यहां 29 दिसंबर को आई थीं। दंपति मशहूर द ऑबेरॉय वाइल्डलाइफ रिजॉर्ट में ठहरा हुआ है। दोनों कभी जंगल सफारी कर रहे हैं तो कभी बॉनफायर का लुत्फ उठा रहे हैं।

वहीं दीपिका के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड रनबीर कपूर भी इसी शहर में अपनी वर्तमान गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और अपने परिवार के साथ आए हुए हैं। इनके साथ अयान मुखर्जी भी हैं। बीती रात रणवीर सिंह रनबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ पार्टी करते दिखे थे। रिद्धिमा ने अपनी तस्वीर रणवीर के साथ शेयर की है। दीपिका ने हाल ही में अपनी आने वाली शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ दिखेंगी। जिसकी शूटिंग गोवा और अलीबाग में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+