परिणीति चोपड़ा की ऑनस्‍क्रीन मां चारू रोहतगी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई। टीवी इंडस्‍ट्री का जाना-माना चेहरा चारू रोहतगी और फिल्म इश्कजादे में परिणीति चोपड़ा की मां का किरदार निभाने वाली चारू रोहतगी का सोमवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक चारू की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। चारू को 'नो वन किल्ड जेसिका', पटियाला हाउस और 'इश्कजादे' फिल्म में किए बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा सीरियल 'इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं' में बरुन सोबती का कैरेक्‍टर प्‍ले करने के लिए उन्‍हें काफी सराहा गया था। चारू ने सोनी के लेडीज स्पेशल शो से अपने कैरियर की शुरूआत की थी और फिर प्रतिज्ञा, उतरन, त्रिदेवियां जैसे सुपरहिट सीरियल में भी काम किया।

निधन पर परिणीति चोपड़ा ने जताया दुख

निधन पर परिणीति चोपड़ा ने जताया दुख

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर के जरिए चारू रोहतगी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘RIP चारु मैम... आप इश्कजादे में एक बेहतरीन मां थीं। आप एक जिंदादिल महिला थीं जिनके साथ काम करना बेहद शानदार रहा। आपकी फैमिली को भगवान इतने बड़े नुकसान से उभरने की शक्ति दें। आपको कभी भुला नहीं पाऊंगी।' स्पोर्ट ब्वॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक आज ही चारु का अंतिम संस्कार किया गया।

तनाव से अचानक निधन

तनाव से अचानक निधन

सोमवार सुबह चारू को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उनका निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, उनके अचानक निधन का कारण तनाव है क्योंकि वह सुबह 3 बजे तक शूटिंग कर रही थीं। चारु सब टीवी के शो ‘त्रिदेवियां' में भी काम कर चुकी हैं।

किन-किन फिल्‍मों में किया काम

किन-किन फिल्‍मों में किया काम

आपको बता दें कि चारु ने फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका' और ‘इशकजादे' से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने ‘15 पार्क एवेन्यू', 'सेकंड मैरिज डॉट कॉम' और ‘1920 लंदन' में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+