BJP सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर को ब्लड कैंसर, भावुक होकर पति अनुपम खेर बोले- 'वो फाइटर हैं...'
BJP सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर को ब्लड कैंसर, भावुक होकर पति अनुपम खेर बोले- 'वो फाइटर हैं...'
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर से बॉलीवुड में हलचल मच गई है। 68 वर्षीय किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने इस बात की सूचना दी है कि किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में अपना इलाज करवा रही हैं। अनुपम खेर से पहले भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर की इस बीमारी को लेकर बीजेपी के एक सदस्य ने ही इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर इस बात को साझा किया है। अनुपम खेर ने कहा है कि किरण खेर मल्टीपल मायलोमा जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर से उससे जूझ रही हैं।

दिसंबर 2020 से चल रहा है किरण खेर का इलाज
अभिनेता अनुपम खेर से पहले चंडीगढ़ से बीजेपी प्रेसिडेंट अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी थी कि किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका मुंबई में दिसंबर 2020 से इलाज चल रहा है। अरुण सूद ने कहा कि किरण खेर ट्रीटमेंट पिछले साल ही शुरू हो गया था और अह वह रिकवरी के स्टेज पर हैं। उन्होंने बताया कि किरण खेर 4 महीने के इलाज के बाद अब रिकवरी कर रही हैं। किरण खेर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट थीं। फिलहाल उनको अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

कैसे पता चला किरण खेर को है ब्लड कैंसर
अरुण सूद ने कहा कि 11 नवंबर 2020 को किरण खेर की बाईं हाथ टूट गई थी, जिसके बाद चंडीगढ़ में टेस्ट के दौरान पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है, जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। उन्होंने जानकारी दी थी कि किरण खेर के अंदर ये बीमारी बाएं हाथ से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। जिसके बाद वह 4 दिसंबर से मुंबई में इलाज करा रही हैं।

भावुक होकर पति अनुपम खेर ने किरण खेर की कैंसर पर क्या कहा?
अभिनेता अनुपम खेर ने किरण खेर के ब्लड कैंसर को लेकर गुरुवार (01 अप्रैल) को ट्वीट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ''मैं यह शेयर इसलिए कर रहा हूं ताकि किसी भी तरह का कोई अफवाह ना फैले। मैं और सिकंदर आप सबको ये बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। वह (किरण) अभी भी इलाज करवा रही हैं। हमें इस बात का पूरा विश्वास है कि वह पहले से ज्याजा मजबूत होकर इससे बाहर आएंगी। ''

अनुपम खेर बोले- फाइटर हैं किरण खेर
अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया नोट में आगे लिखा, ''हम लोग खुद को बहुत लकी मानते हैं कि बहुत ही बेहतरीन डॉक्टरों की टीम किरण की देखरेख कर रही है। वह हमेशा से एक फाइटर रही हैं और लड़ती रहती हैं। किरण जो भी करती हैं, वो दिल से करती हैं। उनके दिल में हमेशा लोगों के लिए प्यार होता है , यही वजह है कि लोग उनसे इतना ज्यादा प्यार करते हैं। आप अपनी दुआओं और आर्शीवार्द में किरण के लिए ऐसे ही प्यार भेजते रहें। वह बिल्कुल ठीक हैं और रिकवर कर रही हैं। हम आपके प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।''
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications