अनुपम खेर ने बतायी वायरल हो रही इस फोटो की सच्चाई, कहा- ये मैं नहीं हूं, लोगों को हो रही गलतफहमी
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अकसर अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। एक बार फिर अनुपम खेर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैंस का कहना है कि अनुपम खेर अपनी मां के साथ है। लेकिन अब अनुपम ने लोगों की गलफहमी को दूर करने के लिए फोटो से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। आपको विस्तार से बताते हैं।

अनुपम ने कहा- फोटो में नहीं
इस फोटो पर आ रहे रिएक्शन के बाद अनुपम खेर ने लोगों की गलतफहमी दूर कर दी। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक मोनोक्रोमैटिक फोट शेयर की। इस फोटो के साथ अनुपम खेर ने सच्चाई भी बताया। उन्होंने फोटो के पोस्ट पर लिखा ये फोटो मेरी मां और मेरे भाई # राजू की है। ये मैं नहीं हूं। हमारा परिवार शिमला के फेमस फोटो स्टूडियो रोशन रोशन स्टूडियो में कुछ महीनों में एक बार फोटो खींचवाता था। ये तभी की एक फोटो हैं। अनुपम खेर ने आगे लिखा, मुझे नहीं पता कि मेरे भाई ने चोरी से अकेले दुलारी के साथ यह तस्वीर कैसे खिंचवा ली थी। लेकिन फोटो खूबसूरत है। आप भी मानते हैं ना?
स्टूडियो को चलाने वाले थर्ड जनरेशन का मेसेज आया
फोटो में दिलचस्प बात यह है कि इस फोटो में स्टूडियो को चलाने वाले थर्ड जनरेशन का मेसेज आया है। अमित सूद फटॉग्रफी आईडी से आए कॉमेंट में बताया गया है कि रोशन स्टूडियोज उनके पूर्वजों का है। अनुपम खेर ने इसके जवाब में फोटोग्राफर का नंबर मांगा है।
वर्कफ्रंट पर अनुपम खेर
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम बहुत जल्द ही हैप्पी बर्थडे नाम की एक शॉर्ट फिल्म में अहाना कुमरा के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है। जिसे देख उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई है। अनुपम की यह तस्वीर देखने के बाद आजकल के युवा भी हक्के बक्के रह गए। इसमें अनुपम खेर अपनी बॉडी दिखा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications