कोरोना वायरस: 11 मरीजों के अस्पताल से भागने पर बिपाशा हैरान, ट्वीट कर कहा ये इतने नासमझ कैसे

मुंबई। इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Covid-19) से परेशान है। ये वायरस दुनियाभर में 6500 से भी ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 64 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं भारत में अब तक 125 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो गई है। जबकि तीन लोगों की मौत भी हुई है। इस बीच कई जगहों से ऐसी रिपोर्ट आईं कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग अस्पताल छोड़कर भाग रहे हैं।

बिपाशा बासु ने बताया बड़ी लापरवाही

बिपाशा बासु ने बताया बड़ी लापरवाही

इन लोगों के बिना इलाज लिए भागने के कारण बाकी लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र से भी ऐसी ही खबर आई है। जिसमें कहा गया है कि यहां के एक अस्पताल से कोरोना वायरस के 11 संदिग्ध भाग गए हैं। इस खबर पर बॉलीवुड की कई हस्तियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले पर अभिनेत्री बिपाशा बासु ने कहा है कि ये बहुत बड़ी लापरवाही है।

'लोग इतने गैर-जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं'

'लोग इतने गैर-जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं'

बिपाशा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'लोग इतने नासमझ और गैर-जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं..... हमें एक नागरिक होने के तौर पर जागरुक होने की जरूरत है, हमें अपनी सरकार की हर तरह से मदद करनी चाहिए, ताकि ऐसी परिस्थिति से निकला जा सके। ये काफी हैरान करने वाली बात है।'

रितेश देशमुख ने क्या कहा?

रितेश देशमुख ने क्या कहा?

बिपाशा के अलावा इस मामले में अभिनेता रितेश देशमुख की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'ये काफी गैर-जिम्मेदाराना है। सरकार और मेडिकल प्रशासन को आपकी मदद करने दो। खुद को आइसोलेशन में रखकर आप अपने दोस्तों, चाहने वालों और अंजान लोगों के लिए खतरा कम कर सकते हो। साथ ही आपको सही इलाज भी मिलता है। हम सभी सैनिक हैं, हम सभी को इससे एक साथ लड़ना होगा और हम लड़ेंगे। इंडिया युनाइटेड।'

नवी मुंबई के एक अस्पताल से भागे हैं मरीज

नवी मुंबई के एक अस्पताल से भागे हैं मरीज

जानकारी के लिए बता दें नवी मुंबई के एक अस्पताल से कोरोना वायरस के 11 संदिग्ध भाग गए हैं। इन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया था, जहां से ये भागे हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने वाली थीं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इन सभी की तलाश कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन लोगों की तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। बता दें महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 39 मामलों की पुष्टि हो गई है।

सार्वजनिक स्थानों को बंद किया जा रहा है

सार्वजनिक स्थानों को बंद किया जा रहा है

वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी पूरी कोशिश कर रही है। एहतियात के तौर पर स्कूल, विश्वविद्यालय सहित सभी तरह के सार्वजनिक स्थानों को बंद किया जा रहा है। लोगों को जागरुक करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+