अफरीदी संग इंटिमेट रिलेशन का दावा कर चुकीं अर्शी ने सलमान के हाथो में सौंपा जिंदगी का ये बड़ा फैसला
अर्शी ने कहा मुझे लगता है कि सलमान साहब को शो में दूल्हा ढूंढने में मेरी मदद करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने आगे बढ़ने और सफल होने में मेरी मदद की है।
मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस से मशहूर हुई मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान इन दिनों अपने 'स्वयंवर' को लेकर सुर्खियों में हैं। जाहिर है ये उनकी जिंदगी का सबसे अहम फैसला है। अर्शी ने इस फैसले को बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान के हाथों में सौंपा है। जी हां अर्शी खान ने ने सलमान खान से मदद मांगी है कि वो उनके लिए दूल्हे की तलाश करें और उनका घर बसाएं। मीडिया से बातचीत में अर्शी ने कहा मुझे लगता है कि सलमान साहब को शो में दूल्हा ढूंढने में मेरी मदद करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने आगे बढ़ने और सफल होने में मेरी मदद की है। उन्होंने मुझे 'बिग बॉस' में जीवन भर का सबक दिया है। विस्तार से जानिए और क्या कहा अर्शी खान ने

'आएंगे तेरे सजना' नाम है अर्शी के स्वयंवर शो का
एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में अर्शी खान ने बताया कि उनके शो का नाम है आएंगे तेरे सजना। हालांकि इसपर अभी बात चल रही है कि कोई बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये शो किस चैनल पर आएगा अभी इसका फैसला भी नहीं किया गया है। अब तक शो के लिए जिन तैयारियों की जरूरत थी वो सारी तैयारियां हो चुकी हैं, लेकिन कोविड की वजह से शूट शुरू नहीं हुआ है।

OTT प्रोजेक्ट्स में भी आएंगी नजर
अर्शी खान ने आने वाले दिनों में अपने काम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मैं ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम करने वाली हूं। उन्होंने कहा कि ओटीटी स्क्रीन के लिए मुझे कई भूमिकाएं ऑफर की गई हैं. लेकिन मैं अपने स्वयंवर की शूटिंग में व्यस्त रहूंगी, जिसके चलते कई प्रोजेक्ट मेरे हाथ से निकल गए हैं। हालांकि स्वयंवर पूरा होने के बाद वो फिर से एक्टिंग में वापस आएंगी। उन्होंने कहा कि कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जो अभी पाइपलाइन में हैं।

'स्वयंवर' के जरिए जीवनसाथी चुन चुके हैं ये सेलिब्रेटी
अर्शी खान से पहले राखी सावंत और राहुल महाजन जैसे सितारे स्वयंवर के जरिए अपने लिए पार्टनर की तलाश कर चुके हैं। वहीं बीते साल पारस छाबड़ा और शहनाज गिल भी एक ऐसे ही रियेलिटी 'मुझसे शादी करोगे' का हिस्सा रहे थे। दोनों ने बिग बॉस 13 के तुरंत बाद शो में हिस्सा लिया था।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से इंटिमेट रिलेशन का दावा कर चुकी हैं अर्शी
अर्शी खान ने कुछ समय पहले यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ सेक्स किया था और उनके साथ इंटिमेट रिलेशनशिप में थीं। 2016 में अर्शी खान ने शाहिद अफरीदी के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने शाहिद के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कपड़े उतारे थे।












Click it and Unblock the Notifications