अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- कई ऑडिशन दे चुका बेटा, नहीं मिल रहा काम

अर्चना पूरन सिंह बोलीं- कई ऑडिशन दे चुका बेटा लेकिन नहीं मिल रहा काम

मुंबई, 30 जून: एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह फिल्मों के साथ-साथ टीवी का भी काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। उनके पति परमीत भी एक्टर हैं। इसके बावजूद उनके बच्चों को फिल्मों में काम पाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अर्चना का कहना है कि उनकी और परमीत की तरह उनके दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान भी एक्टिंग में करियर चाहते हैं। उनके बेटे लगातार ऑडिशन भी दे रहे हैं लेकिन काम नहीं मिल पा रहा है।

मेरे बेटे दूसरे यंगस्टर की तरह ही काम पाने की कोशिश में

मेरे बेटे दूसरे यंगस्टर की तरह ही काम पाने की कोशिश में

अर्चना ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, मेरे दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए दूसरे स्ट्रगलिंग युवाओं की तरह ही कोशिश कर रहे हैं। उनको मेरी या परमीत की वजह से कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है। अर्चना ने कहा कि मेरे बड़े बेटे ने तो कई ऑडिशन दिए लेकिन उसे काम नहीं मिल पाया है।

Recommended Video

    Archana Puran Singh ने 'The Kapil Sharma Show' छोड़ने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी | वनइंडिया हिंदी
    बच्चों की मेहनत से मैं खुश: अर्चना

    बच्चों की मेहनत से मैं खुश: अर्चना

    अर्चना ने कहा, ये कहना आसान होता है कि एक्टर के बच्चों आसानी से काम मिल जाता है। हमारे केस में ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं खुश हूं कि मेरे बच्चे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें फिल्मी बैकग्राउंड की वजह से कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। मुझे ये उम्मीद है कि वो अपने दम पर ही बॉलीवुड में जगह बनाएंगे।

    अर्चना ने कई हिट फिल्मों में किया है काम

    अर्चना ने कई हिट फिल्मों में किया है काम

    अर्चना पूरन सिंह कई सालों से फिल्मों में काम कर रही हैं। वो कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं उनके पति परमीत सेठी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और धड़कन जैसी हिट फिल्मों में दिख चुके हैं। अर्चना की पहचान टीवी पर कई कॉमेडी शो में जज के तौर पर भी रही है। टीवी पर द कपिल शर्मा शो में भी वो दिखती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+