सुशांत की बरसी से ठीक पहले सोशल मीडिया से दूर हुईं अंकिता, बोलीं- ये गुडबाय नहीं लेकिन..
मुंबई, 3 जून: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूर होने का ऐलान किया है। सोशलम मीडिया पर अंकिता लोखंडे ने लिखा- ये गुडबाय नहीं है, मैं आप सभी से कुछ समय बाद मिलूंगी। अंकिता की इस पोस्ट के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल दस दिन बाद सुशांत राजपूत की पहली बरसी है, ऐसे में अंकिता के सोशल मीडिया स ब्रेक को लोग इससे जोड़ रहे हैं।

सुशांत ने 3 जून को ही किया था आखिरी पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत ने बीते साल 3 जून को अपना आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट किया था। इसके बाद 14 जून को वो अपने फ्लैट में मृत मिले थे। सुशांत की मौत के बाद अंकिता भी काफी चर्चा में रही थीं। इसकी वजह ये है कि अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत कई साल तक साथ रहे थे, दोनों की शादी की भी काफी चर्चा रही थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे। अब एक बार फिर उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा में आ गया है।

हाल ही में किया था सुशांत को याद
अंकिता ने हाल ही में टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' को रिलीज हुए 12 साल पूरे होने के मौके पर सारे वीडियो शेयर किए थे। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया था। अंकिता ने कहा कि सुशांत आज हमारे बीच नहीं है, उसके बिना पवित्र रिश्ता अधूरा है। अर्चना का मानव सिर्फ सुशांत था। मुझे विश्वास होगा कि वो जहां भी है, वहां से देख रहा है। वो जहां भी हो खुश हो।
Recommended Video

टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं अंकिता, फिल्म भी कर चुकीं
अंकिता अंकिता लोखंडे टीवी का काफी जाना पहचाना नाम हैं। अंकिता को टीवी शो पवित्र रिश्ता से ही पहचान मिली थी। जिसमें वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं। इस सीरियल के दौरान ही दोनों की नजदीकी बढ़ी थी। इसके बाद निजी जिंदगी में भी सुशांत से रिश्ते को लेकर वो काफी चर्चा में रही थीं। अंकिता 'एक थी नायिका' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। अंकिता कंगना के साथ फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' में भी दिख चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications