Jaya Prada: अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को 6 महीने जेल की सजा, आखिर किस मामले में आया फैसला
Jaya Prada News: हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को चेन्नई की एक कोर्ट ने 6 महीने की सजा और 5 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जया प्रदा के खिलाफ ये मामला चेन्नई के रोयापेट्टा स्थित उनके ही एक थिएटर से जुड़ा है। इस थिएटर के कर्मचारियों ने जया प्रदा के खिलाफ याचिका दायर की गई थी।
इस मामले में जया प्रदा के साथ उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू भी दोषी पाया गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?

जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स के पास कुछ साल पहले चेन्नई के रोयापेट्टा में एक मूवी थिएटर हुआ करता था। लेकिन नुकसान के कारण उन्होंने सिनेमा हॉल तभी बंद कर दिया था। जिससे कर्मचारियों को भी नुकसान हुआ और उन्होंने जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक जया के इस थिएटर की देखभाल उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू करते थे। थिएटर बंद होने पर मैनेजमेंट ने अपने कर्मचारियों को ESI (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) नहीं दे पाए थे। जिसके बाद कर्मचारियों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।
हालांकि जया प्रदा ने कोर्ट से इस मामले को खारिज करने की अपील करते हुए कहा था कि वह अपने कर्मचारियों को पूरी रकम देंगी। लेकिन लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के वकील ने जया के अपील पर आपत्ति जताई।
इसी मामले में जया प्रदा और उनके दो बिजनेस पार्टनसर को छह महीने की कैद की सजा सुनाई गई है और सभी को 5000 रुपये जुर्माना भी भरने को कहा गया है। हालांकि जया प्रदा की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है।
अभिनेत्री से राजनेता बनीं जया प्रदा दो बार रामपुर से की सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications