आलिया भट्ट ने तीन अलग-अगल लुक में शेयर की बॉथरूम शेल्‍फी, फैंस से कहा- अंतर खोजो तो जानें

आलिया ने बाथरूम सेल्‍फी शेयर की है। तीन अलग-अलग स्‍टाइज में। उन्‍होंने फोटो में अंतर ढूंढने के लिए कहा है।

मुंबई। आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्‍होंने कम समय में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उनके नाम कई सुपरहिट फिल्‍में हैं। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर खासा एक्‍टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है। वो अकसर कोई न कोई पोस्‍ट शेर करती रहती हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने एक फोटो शेयर किया है जिसे लेकर वो चर्चा में हैं। इस फोटो के साथ आलिया ने अपने फैंस को एक टास्‍क भी दिया है। जी हां आलिया ने बाथरूम सेल्‍फी शेयर की है। तीन अलग-अलग स्‍टाइज में। उन्‍होंने फोटो में अंतर ढूंढने के लिए कहा है। विस्‍तार से जानिए

अलग-अलग आउटफिट में तीन बाथरूम सेल्‍फी

अलग-अलग आउटफिट में तीन बाथरूम सेल्‍फी

आलिया द्वारा शेयर की गई पहली फोटो में वह येलो कलर की शार्ट ड्रेस में नजर आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में वह वाइट कलर के फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में देखी जा सकती है। बात करें तीसरी फोटो की तो इसमें उन्होंने पहली और दूसरी ड्रेस से मिलते-जुलते डिजाइन की आउटफिट पहनी हुई है। तीनों फोटो में भले ही आलिया का लुक अलग हो लेकिन उनके पोज एक जैसे ही हैं। इन तीनों फोटोज में अगर कोई चीज कॉमन है तो वो है आलिया का बैग।

तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, अंतर खोजें

इन फोटो में आलिया के लुक के साथ ही उनके सेंस ऑफ स्‍टाइल की भी खूब तारीफ हो रही है। फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्‍शन में लिखा है- अंतर खोजें। आलिया की इन तस्‍वीरों पर कुछ ही घंटों में चार लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स आ गए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी आलिया का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें वो अपनी बेस्टी फ्रेंड की शादी में जमकर थिरकती नजर आई थीं।

वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट

वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा आलिया एसएस राजामौली की आरआरआर और ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगी। ब्रह्मास्त्र में वह पहली बार अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+