कंचना 3 में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी की गोवा में मौत, किचन में मिला शव

पणजी, 24 अगस्त: गोवा में रह रहीं रूस की एक्ट्रेस और मॉडल एलेक्जेंड्रा जावी अपने घर में मृत पाई गई हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री का शव उनके फ्लैट के किचन से मिला है। वो किचन में फंदे से लटकीं हुई थीं, ऐसे में शुरुआत जांच में इसे सुसाइड का मामला माना जा रहा है। हालांकि जावी की मौत के पीछे की वजहों की सही जानकारी अभी नहीं हो सकी है। जावी गोवा में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहती थीं, जिनसे उनका कुछ दिन पहले ब्रेकअप हो गया था। जावी को भारत में पहचान साउथ की हिट फिल्म 'कंचना 3' में किए अपने रोल से मिली थी।

 कंचना 3 में काम कर चुकीं रूसी एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावी का शव किचन में फंदे से लटका हुआ था लेकिन पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं अभी तक पोस्टमोर्टम रिपोर्ट भी सामने नहीं आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप की वजह से वो परेशान चल रही थीं।

गोवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन सुसाइड नोट ना मिलने और अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ना होने की वजह से पुलिस कुछ नहीं कह पा रही है। गोवा पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए रूसी एंबैसी को लेटर लिखा है। रूसी वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि ऐक्ट्रेस के परिवार के प्रतिनिधि की सहमति के बाद ही ऐक्ट्रेस का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस रूसी वाणिज्य दूतावास से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है।

एलेक्जेंड्रा जावी ने साल 2019 में चेन्नई के एक फोटोग्राफर के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि उसका इस मामले से कितना संबंध है, इसको लेकर कुछ कहना अभी जल्दीबाजी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात पुलिस कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+