BJP प्रदेश अध्यक्ष को गाली देते VIDEO में दिखी ये एक्ट्रेस, हुई गिरफ्तार
नई दिल्ली। चेन्नई पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने शनिवार को तमिल की एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को गाली देने का आरोप है और यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर हुई है। वीडियो में अभिनेत्री को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तमिलसाईं सुंदरराजन को गालियां देती दिख रही हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक अभिनेत्री सूर्या देवी (24 वर्ष) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इसलिए गालियां दे रही है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष ने हाल ही में तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की मौत के मुद्दे पर पुलिस की कारवाई का समर्थन किया था। विस्तार से जानिए पूरा मामला

किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं रखती अभिनेत्री
पुलिस का कहना है कि वह (सूर्या देवी) तमिल फिल्मों में छोटे रोल में दिखाई देती हैं और चेन्नई में अकेली रहती है। पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने यह वीडियो गुस्से में सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि अभिनेत्री किसी राजनैतिक पार्टी से नहीं जुड़ी है। बता दें कि बीते दिनों तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता समूह के स्टरलाइट कॉपर प्लांट के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए थे। 22 मई को स्थानीय लोगों के इस विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया था, जिसके बाद पुलिस की कारवाई में 13 लोगों की जान चली गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस, भेजी गई जेल
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूर्या देवी को चेन्नई के वादापलानी से गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई की साइबर क्राइम विंग ने सूर्या देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (बी) (सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक बयानबाजी करना), 153 (जानबूझकर किसी व्यक्ति को उकसाना) और 504 (किसी व्यक्ति की बेइज्जती करना और शांति भंग करने की कोशिश करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तमिल अभिनेत्री के खिलाफ यह केस हिंदूवादी संगठन हिंदू मक्कल कटची के नेता एन आनंद की शिकायत पर दर्ज किया है। फिलहाल अभिनेत्री को गिरफ्तार कर पुझल सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

सरकार ने प्लांट को बंद करने का आदेश दे दिया है
दरअसल कॉपर प्लांट से होने वाले प्रदूषण के चलते लोग इसका विरोध कर रहे थे। गौरतलब है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तूतीकोरिन के इस प्लांट का लाइसेंस पहले ही रोक दिया था और प्लांट बंद पड़ा था। आगामी 6 जून को इस प्लांट को लेकर सुनवाई होनी थी। इसके बावजूद 22 मई को लोगों ने हिंसक प्रदर्शन कर दिया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए थे। फिलहाल लोगों के विरोध को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने इस प्लांट को बंद करने का आदेश दे दिया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications