मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा, इंटिमेट सीन के दौरान प्रकाश झा ने किया था असहज करने वाला कमेंट
'इंटीमेट सीन के वक्त सेट पर पहुंचे प्रकाश झा और ऐसी आपत्तिजनक बात कही कि मैं असहज हो गई'
नई दिल्ली। बॉलीवुड में पिछले दिनों एक के बाद एक 'मीटू मूवमेंट' से जुड़ी कई घटनाएं सामने आईं। इस दौरान फिल्म जगत से जुड़ी कई दिग्गज अभिनेत्रियों और मॉडल्स ने काम के दौरान अपने साथ हुए गलत बर्ताव को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। अब एक बार फिर एक मशहूर एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट पर अपने साथ हुए एक 'असहज अनुभव' का खुलासा किया है। फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' (Lipstick Under My Burkha) से सुर्खियों में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान 2016 में आई इस फिल्म के सेट पर दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) को लेकर एक घटना के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

'सेट पर एक सेक्स सीन फिल्माया जा रहा था'
फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' साल 2016 में आई थी और इसके निर्माता प्रकाश झा थे। अहाना कुमरा ने टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मुझे याद है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सेक्स सीन फिल्माया जा रहा था कि तभी प्रकाश झा वहां पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने एक कमेंट पास किया, जिसे उनके मुंह से सुनना मेरे लिए काफी असहज करने वाला था। इसके बाद मैं फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव के पास गई और उनसे कहा कि वो (प्रकाश झा) मेरे डायरेक्टर नहीं हैं फिर वो फिल्म के सेट पर क्यों हैं और मुझे उनका वो कमेंट क्यों सुनना पड़ रहा है? वो फिल्म के निर्माता हैं, जिसके लिए उनका पूरा सम्मान है, लेकिन उन्हें यहां सेट नहीं होना चाहिए था।'

'उनके वहां होने से हम कंफर्टेबल नहीं थे'
अहाना की बात सुनने के बाद फिल्म डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव ने बहुत आराम से प्रकाश झा को वहां से जाने के लिए कहा। अहाना ने इंटरव्यू में बताया, 'अलंकृता ने उनसे वहां से जाने के लिए कहा और वो चले गए। वो उस अंतर को समझ गए थे। वो उस बात को समझ गए थे कि उनके यहां होने से हम लोग कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे हैं। प्रकाश झा शिष्टतापूर्वक वहां से चले गए और वो वाकई उन्होंने बहुत अच्छा किया।' आपको बता दें कि फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' में अहाना कुमरा के अलावा रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा और प्लाबिता बोरठाकुर ने काम किया था। यह फिल्म अपने सब्जेक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी।

'शुरुआत में आत्महत्या करने का मन होता था'
अहाना कुमरा को बॉलीवुड में शुरुआत में कोई खास सफलता नहीं मिली। इससे पहले के एक इंटरव्यू में अहाना ने बताया था कि अपने शुरुआती करियर में उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा और उनका मन आत्महत्या करने का भी होता था। अहाना ने आगे बताया, 'मैं जब फिल्म इंडस्ट्री में आई तो मेरे सिद्धांत पूरी तरह हिल गए। एक दिन मैंने खुद को अपने बेडरूम में बंद किया और वो सारे नंबर डिलीट किए, जिन्हें मैं ब्लॉक कर चुकी थी। आज तक उन लोगों ने मुझसे कभी कोई संपर्क नहीं किया। वो सभी बड़े नाम थे, उनमें डायरेक्टर्स थे, प्रोड्यूसर थे। उनमें से कुछ लोग एक जाने-माने प्रोडक्शन हाउस से थे, जो मेरे सर्किल का हिस्सा थे, लेकिन अब वो मेरे दोस्त नहीं हैं।

फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' से मिलीं सुर्खियां
आपको बता दें कि फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' भोपाल में रहने वाली चार महिलाओं (किशोर उम्र की एक लड़की से लेकर 55 साल की विधवा तक) की यौन जागृति पर आधारित थी। ये चारों महिलाएं पुरुषवादी समाज की बंदिशो को तोड़कर अपने अंदर की खुशियों को तलाशना चाहती हैं। अहाना कुमरा हाल में आई फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में बड़े पर्दे पर दिखाई दी थी। अहाना ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित इस फिल्म में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का रोल निभाया था। फिलहाल अहाना 'शमशेरा' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके अलावा रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त भी हैं।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications