स्टूडेंट्स की पिटाई पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने की दिल्ली पुलिस की निंदा, कहा 'क्रूर'

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले ने अब दिल्ली पुलिस को भी लपेट लिया है। जी हां इस मामले को लेकर सोमवार को आईसा कार्यकर्ताओं की रैली पर दिल्ली पुलिस की बर्बर कार्रवाई की सोशल मीडिया पर जमकर निंदा हो रही है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को 'क्रूर' और 'अकारण' बताया है।

Actor Swara Bhaskar condemns Delhi Police for action against students

मीडिया को भेजे एक ईमेल में स्वरा ने कहा है कि 'दिवंगत शोधछात्र रोहित वेमुला के लिए इंसाफ की मांग करते हुए दिल्ली के छात्र शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे, जिस पर दिल्ली पुलिस ने बेहद क्रूर तरीके से कार्रवाई की। पुलिस की यह कार्रवाई अकारण थी'।


स्वरा ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर कर सवाल भी उठाए हैं। इस वीडियो में पुलिस के अलावा कुछ सादे कपड़े में युवक छात्रों की पिटाई कर रहे हैं। इसी संबंध में स्वरा ने सवाल उठाया है और कहा है कि 'सबसे निंदनीय बात यह है कि पुलिस के अलावा कुछ गुंडे भी पुरुषों और महिलाओं को मार रहे थे। लुटिसंय की सुरक्षा में थी दिल्ली पुलिस व्यस्त और अपराधी बाकी दिल्ली को लूटने में रहे मस्त


अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाती हैं स्वरा

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर मूल रूप से दिल्ली की ही रहने वाली हैं। वो जाने-माने सामरिक विश्लेषक सी उदय की बेटी हैं। स्वरा उन जागरुक और शिक्षित कलाकारों में से एक हैं जो समाजिक बुराईयों और सामुदायिक अन्यायों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+