विक्की कौशल ने जीती कोरोना से जंग, टेस्ट निगेटिव आने पर खास तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

मुंबई, 16 अप्रैल: एक्टर विक्की कौशल कोरोना से ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को विक्की ने सोशल मीडिया पर अपना कोरोना टेस्ट निगेटिव आने की जानकारी दी है। विक्की ने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर धूप पड़ रही है और वो मुस्कुरा रहे हैं। अपनी इस मुस्कुराती हुई तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- निगेटिव। विकी कौशल 5 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आए थे।

5 अप्रैल को दी थी संक्रमित होने की जानकारी

5 अप्रैल को दी थी संक्रमित होने की जानकारी

विक्की कौशल ने एक पोस्ट लिखकर बताया था कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद विकी घर पर ही आइसोलेट थे। विक्की कौशल ने 5 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- मैंने कोरोना को लेकर कोई लापरवाही नहीं की, सभी एहतियात बरती और हर चीज का ध्यान रखा। इसके बावजूद मुझे कोरोना हो गया है। फिलहाल मैं होम क्वॉरंटीन में हूं और डॉक्टर के सलाह ले रहा हूं।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म में कर रहे काम

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म में कर रहे काम

विक्की कौशल कोरोना की चपेट मे आने से पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'SAM बहादुर' पर काम रहे थे। ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय गजब की नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के 2 टुकड़े करने वाले सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर है। सैम मानेकशॉ की बायॉपिक में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड के कई सितारे आए कोरोना की चपेट में

बॉलीवुड के कई सितारे आए कोरोना की चपेट में

हाल के दिनों में बॉलीवुड के लोग लगातार कोरोना की चपेट में आए हैं। बीते कुछ दिनों में विक्की कौशल,भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, आमिर खान, संजय लीला भंसाली जैसे बड़े नाम कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+