सुशांत केस: एक्‍टर तरुण खन्‍ना ने रिया चक्रवर्ती पर निकाला गुस्‍सा, बोले जो सुशांत के साथ किया उसे अभी बता दो वरना.....

सुशांत केस : एक्‍टर तरुण खन्‍ना ने रिया चक्रवर्ती पर निकाला गुस्‍सा, बोले जो सुशांत के साथ किया उसे अभी बता दो वरना.....

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की मिस्‍ट्री बढ़ती ही जा रही है। बिहार पुलिस की जेम्‍स बॉन एंट्री के बाद हो रहे एक के बाद एक खुलासे के बीच अब लोग सामने आकर बयान दे रहे हैं। राहत की बात ये है कि अब इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है। माना जा रहा है कि अब इस केस में सीबीआई जांच के बाद सुशांत के गुनहगारों को सजा मिल सकेगी।वहीं सीबीआई को जांच सौंपे जाने के बाद टीवी और फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लोग खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। अब टीवी एक्‍टर तरुण खन्‍न्‍ना ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात कही है। इस वीडियो में वो सुशांत की गर्ल फ्रैंड रिया चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पीठानी पर जमकर गुस्‍सा निकाला। तरुण खन्‍ना ने कहा रिया और सिद्धार्थ तुमने जो भी सुशांत के साथ जो भी उसे अभी बता दो ......

तरुण खन्‍ना रिया चक्रवर्ती पर जमकर भड़के

तरुण खन्‍ना रिया चक्रवर्ती पर जमकर भड़के

बता दें तरुण ने सुशांत सिंह की मौत के बाद भी वीडियो जारी कर इस मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की थी। उसके बाद ये दूसरा वीडियो जारी किया है। उन्‍होंने सुशांत केस को लगातार अपनी खबरों में उठाने वाले पत्रकारों एक्‍टिविस्‍ट और राजनीति से जुड़े लोगों के साथ सुशांत के फैंस की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि आज उनके प्रयास से ही अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी। वहीं एक्‍टर तरुण खन्‍ना एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर जमकर भड़के।

रिया चक्रवर्ती झूठी है और सामने आकर सच्‍चाई बताए

रिया चक्रवर्ती झूठी है और सामने आकर सच्‍चाई बताए

वीडियो में तरुण खन्ना ने रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पीठानी और संदीप सिंह पर जमकर गुस्सा व्‍यक्‍त किया। रिया चक्रवर्ती से उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से झूठी हैं। तरुण ने सुशांत के अंतिम संस्कार में रिया के शामिल नहीं होने पर भी सवाल उठाया, उन्होंने रिया से ये भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके बारे में पुलिस को साफ-साफ सामने आकर बता दो वरना सीबीआई जब उगलवाएगी तब बहुत कष्‍ट होगा। तरुण ने कहा कि वो सुशांत से प्‍यार करने का दावा करती हैं अगर उसने सुशांत की प्रेमिका है तो उसे सारी बातें सामने आकर बतानी चाहिए। इतना ही नहीं तरुण खन्‍ना ने कहा कि रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से रिक्‍वेस्‍ट की कि वो अपनी बेटी को सच बयां करने के लिए बोले। नहीं तो उसके ऊपर बहुत बड़ी मुसीबत आ सकती है।

सिद्धार्थ पीठानी को कहा- नमक हलाल

सिद्धार्थ पीठानी को कहा- नमक हलाल

तरुण खन्‍ना ने सिद्धार्थ पीठानी को नमक हलाल कहा और कहा कि उनसे जब कोई भी सवाल किया जाता है तो वो ये कह देते हैं कि वो कुछ नहीं जानते, ऐसे में उनका नाम सिद्धार्थ आई डोंट नो पीठानी होना चाहिए। सिद्धार्थ पिठानी ने इतने दिनों तक सुशांत के साथ उसके घर में रहा उसको कुछ न पता हो ये कैसे हो सकता है। तरुण ने संदीप को भी सलाह दूी कि सारी जानकारी पुलिस को बता दें वरना पुलिस रात भर जब पंखे से लटका उगलवाएंगी तब बहुत दर्द होगा। तरुण ने संदीप सिंह की जमकर फटकार लगाई । संदीप सिंह वो ही है जो स्‍वयं को एक्‍टर सुशांत का खास दोस्‍त मानते हैं। तरुण ने संदीप की खिंचाई कीऔर उसे चिकना घड़ा बताते हुए कहा कि 'मैं तुम्हें चैलेंज करता हूं, तुम खुद को डायरेक्ट बोलते हो, तुम चाहे कितनी भी अच्छी फिल्म बना लो मैं थूंकने तक नहीं आऊंगा'।

तरुण खन्‍ना ने अंकिता लोखंडे की तारीफ की

तरुण खन्‍ना ने अंकिता लोखंडे की तारीफ की

तरुण खन्‍ना ने वीडियो के अंत में सुशांत की एक्‍स गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे की जमकर तारीफ भी की और धन्‍यवाद दिया और कहा उसने अपनी चुप्पी तोड़ी और मृतक के बारे में अपने दिल से बात की। यहां तक ​​कि वह सुशांत के पिता और बहन को भी धन्यवाद और समर्थन देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के फैंस से अपील की है कि ऐसे लोगों को हीरो नहीं बनाएं, जो असल में कायर हैं। त

तरुण ने किया ये किया ये सवाल

तरुण ने उन लोगों पर सवाल उठाया है, जो अभी तक इस मामले में चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। तरुण ने इससे पहले वाले वीडियो में कहा था कि सुशांत के साथ इसलिए ऐसा हुआ क्‍योंकि उसका फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था। अगर जो सुशांत के साथ हुआ अगर खुदा न खास्‍ता किसी ऐसे हीरो के साथ हुआ होता जिसका बैंगग्राउंड फिल्‍म इंडस्‍ट्री का है या वो किसी एक्‍टर या एक्‍ट्रेस के बेटे है तब भी क्या फिल्‍म इंडस्‍ट्री में लोग ऐसे ही चुप्‍पी साधे रहते?

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+