'Mission Majnu' के सेट पर घायल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, घुटने में लगी चोट
मुंबई। बॉलीवुड के डैशिंग हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा को शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई है। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है । दरअसल सिद्धार्थ इन दिनों फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है। ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसके एक एक्शन सीन में स्टंट करते वक्त वो चोटिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीन में सिद्धार्थ को ऊंचाई से जंप करना था, वो इसके लिए कूदे लेकिन मेटल के टुकड़े से उनका घुटना टकरा गया और उन्हें चोट लग गई।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को घुटने में लगी चोट
सिद्धार्थ के चोटिल होने पर सेट पर अफरा-तफरी मच गई। उनके क्रू मेंबर उन्हें डॉक्टर्स के पास ले जाने के लिए बोलने लगे लेकिन सिद्धार्थ ने कहा कि वो पहले अपनी चोट पर आइसपैक लगाएंगे। उसके बाद उन्होंने थोड़ी देर आराम किया और पेन किलर खाया और इसके बाद उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी की। अगर शूट रूकता तो कोरोना महामारी के बीच में निर्माता का काफी नुकसान होता, सिद्धार्थ ने इस बात का ध्यान रखा और चोटिल होने बावजूद अपने शूट को अंजाम दिया।

'मिशन मजनू' के निर्देशक शांतनु बागची
गौरतलब है कि कि 'मिशन मजनू' के निर्देशक शांतनु बागची है, जबकि इस फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता हैं। फिल्म में लीड रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा और साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना निभा रहे हैं। ये फिल्म सच्ची घटना पर बन रही है, ये इंडो-पाक के रॉ-मिशन पर आधारित है। फिल्म का पहला लुक हाल ही में जारी किया गया था। फिल्म की शूटिंग फरवरी से लखनऊ में हो रही है।

कियारा से चल रहा है सिद्धार्थ का अफेयर?
इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों अक्सर एक जगह स्पॉट किया जा रहा है।

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से मिली पहचान
गौरतलब है कि सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने 2010 की फिल्म माइ नेम इज खान में करण जौहर के सहायक निर्देशक के रूप में भाग्य आजमाया लेकिन उन्हें सफलता मिली साल 2012 में आई करण जौहर की हिट फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से, इसके बाद सिद्धार्थ ने कई सफल और बड़ी फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications