सुपर हॉट अभिनेत्री श्वेता ने लगाया कांग्रेस सांसद पर छेड़खानी का आरोप
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकसभा में कोल्लम के एमपीए 73 वर्षीय कुरूप ने मीडिया को बताया कि यह पूरी तरह से गलत है। मैं ये बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मीडिया के एक तबके में इस घटना को लेकर मेरा नाम सामने आया है। यह विवाद तब सुर्खियों में आया जब श्वेता मेनन ने राष्ट्रपति ट्रॉफी बोट रेस कार्यक्रम के दौरान अपने साथ हुए शारीरिक शोषण की शिकायत जिला अधिकारी से की। शिकायत में श्वेता ने शोषण करने वाले का नाम नहीं लिया था।
हालांकि मीडिया फुटेज में कुरूप को श्वेता को छूते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद एमपी ने मामले पर अपनी सफाई दी। अपने बयान में कुरूप ने सफाई देते हुए कहा कि इस घटना में उनका नाम लिया जाना बहुत ही दुखदायी है पर वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि सभी सबूतों के साथ वो अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव पास होने से इसे सिर्फ राजनीति से प्रेरित घटनाक्रम के रूप में देखा जाना चाहिए। ये दुख की बात है कोई भी गंदा आरोप मेरे उपर सिर्फ इसलिए लगाया जा सकता है, क्योंकि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं।













Click it and Unblock the Notifications