आखिरी समय में ऋषि कपूर ने बुलाया था रणबीर कपूर को अपने पास, जानिए क्या थी अंतिम इच्छा?
मुंबई। 30 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, गुरुवार सुबह उन्होंने मुंबई के अस्पातल में अंतिम सांस ली, वो दो साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे, बुधवार रात को उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वो लौटकर घर नहीं आए, इस दुखद खबर को सबसे पहले सदी के महनायक अमिताभ बच्चन ने ही ट्विटर के जरिए दुनिया को दी थी।

रणबीर को अपने आखिरी समय में ऋषि कपूर ने बुलाया था अपने पास
लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की अंतिम विदाई अस्पताल से हुई, अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर समेत 24 लोग रहे, अपने अंतिम समय में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर ही थे, पीपिंगमून मनोरंजन साइट की खबर के अनुसार, जब ऋषि कपूर को अपनी तबीयत ज्यादा बिगड़ने का एहसास हुआ तो उन्होंने आधी रात को अपने बेटे रणबीर को अपने पास आईसीयू वार्ड में बुलाया और उन्हें अपने पास बेड पर बैठने के लिए कहा था, जिसके बाद रणबीर अपने पिता के पास बैठ गए।

ऋषि ने रणबीर के साथ काफी देर तक बातें की थीं...
ऋषि ने रणबीर के साथ काफी देर तक बातें की थीं,अब उन दोनों के बीच में क्या बात हुई, ये तो नहीं पता लेकिन वेबसाइट का दावा है कि जब रणबीर आईसीयू से बाहर आए तो उनकी आंखें भरी हुई थीं लेकिन आईसीयू के बाहर खड़ी अपनी मां को रोते देख, रणबीर ने खुद को संभाला और अस्पताल की सभी फॉर्मेलिटी पूरी करने में लग गए, ऋषि आखिरी वक्त में अपने बेटे से मिलना चाहते थे और यही उनकी अंतिम इच्छा थी।

जब रणबीर ने कहा था-मेरे पापा दुनिया के बेस्ट पापा हैं
गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा था कि वो अपने बेटे रणबीर कपूर के काम से बहुत खुश हैं, उनका मानना है कि उनका बेटा उनसे अच्छा कलाकार है। उसकी फिल्मों को देखकर वह अचरज में पड़ जाते हैं। जबकि उनके बेटे रणबीर कपूर का कहा था कि उनके पापा इज ग्रेट मैन..वो दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं, वो जो भी रोल करते हैं उसमें वो कमाल लगते हैं, दोनों एक साथ पर्दे पर फिल्म 'बेशर्म' में दिखाई पड़े थे।

5 सालों तक डेट करने के बाद ऋषि ने की थी नीतू से शादी
बता दें कि ऋषि कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी, दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। रिद्धिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है।
-
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications