'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार के लिए रजनीकांत ने बस ड्राइवर को कहा 'थैंक्यू', जानें क्या है कनेक्शन

चेन्नई। दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म जगत में अहम योगदान के लिए इस साल 'दादा साहेब फाल्के' अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार भारतीय सिनेमा जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह पुरस्कार मिलने के बाद रजनीकांत ने एक स्पेशल चिट्ठी के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु की सरकार और फिल्मी दुनिया के दिग्गज कलाकारों का शुक्रिया अदा किया है। इसमें एक बस ड्राइवर है। जिसे रजनीकांत ने इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद कहा है।

लिखी चिट्ठी

लिखी चिट्ठी

सोशल मीडिया पर वायरल हुई चिट्ठी में रजनीकांत ने लिखा है- मैं ये अवॉर्ड अपने दोस्त राज बहादुर को समर्पित करना चाहूंगा, उसी ने मेरा टैलेंट समझा था और मुझे कई मौके मिल पाए। मैं अपने भाई सत्यनारायण राव का भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने कई बलिदान किए जिससे मैं एक एक्टर बन पाउं। मेरे गुरु बालाचंदर को भी शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे बड़े पर्दे से रूबरू करवाया और मैं असल मायनों में रजनीकांत बन पाया।

Recommended Video

    Rajinikanth ने Dadasaheb Phalke Award मिलने पर bus driver को कहा शुक्रिया । वनइंडिया हिंदी
    रजनीकांत को उनके शुरुआती करियर में काफी मदद की थी

    रजनीकांत को उनके शुरुआती करियर में काफी मदद की थी

    बता दें कि, जब रजनीकांत बस कंडक्टर हुआ करते थे तब राज बहादुर बस के ड्राइवर थे। रजनीकांत के बस कंडक्टर से लेकर सिनेमा जगत से महान स्टार बनने तक के सफर में उनके दोस्त राज बहादुर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने रजनीकांत को उनके शुरुआती करियर में काफी मदद की थी। एक ट्वीट में एक्टर ने लिखा है- आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया, राजनीतिक पार्टियां, मीडियाकर्मी और तमाम फैन्स को भी धन्यवाद... मैं काफी खुश हूं।

    हर कोई दे रहा है बधाई

    हर कोई दे रहा है बधाई

    पुरस्कार की घोषणा के बाद अभिनेता के पास फिल्म और राजनीतिक हलकों से बधाइयों का तांता लग गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने फोन करके थलाइवा को बधाई दी। उन्होंने कहा, फिल्म उद्योग में रजनीकांत के कड़े परिश्रम के कारण उन्हें फाल्के पुरस्कार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें ऐसे अनेक पुरस्कार मिले और वह दीर्घायु हों। वहीं द्रमुक नेता स्टालिन ने कहा, हालांकि देर से मिला, लेकिन इसका स्वागत करते हैं। कमल हासन ने बधाई देते हुए कहा कि यह श्रेष्ठ पुरस्कार रजनीकांत जैसे कलाकार के लिए बिलकुल उपयुक्त है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+