अब भाजपा से 'आशिकी' करेंगे अभिनेता राहुल रॉय

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में लोकप्रिय चेहरों के आने का क्रम जारी है। किरण खेर पहले से ही प्रसिद्ध चेहरा है, भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी को पार्टी के दिल्ली इकाई प्रमुख के पद पर हैं, जबकि एक और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन भी इस वर्ष की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुए हैं। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए, फिल्म आशिकी के अभिनेता राहुल राय दिल्ली में शनिवार सुबह पार्टी में शामिल हुए। कई दिनों से स्क्रीन से गायब राहुल रॉय आज केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

मेरे लिए यह दिन महत्वपूर्ण
बिग बॉस के विजेता रहे विकास ने आज का दिन अपने लिए महत्वपूर्ण बताया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देश को आगे बढ़ा रहे हैं इसकी प्रगति उल्लेखनीय है।

पीएम मोदी से प्रभावित
रॉय ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हुए। उनके फैसलों से देश के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। विदेशों में भी लोगों का नजरिया भारत के प्रति बदल रहा है।

फिल्म आशिकी से की थी शुरुआत
22 साल की उम्र में राहुल ने अपनी बॉलीवुड की शुरुआत 1990 में फिल्म आशिकी के साथ की। इस फिल्म ने उस समय के कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए। बाद में उन्होंने 1992 में सुधाकर बोकाडे की रोमांटिक फिल्म सपने साजन के में करिश्मा कपूर के साथ काम किया था।

15 से ज्यादा फिल्में की हैं
49 वर्षीय राहुल रॉय ने 15 से ज्यादा फिल्में की हैं। इसके साथ ही उन्होंने 4 अवार्ड जीते हैं। हिमाचल प्रदेश के द लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई करने वाले राहुल की शादी फैशन मॉडल राजलक्ष्मी रॉय से हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications