गिरती अर्थव्यवस्था पर एक्टर ने किया मोदी सरकार पर तंज, कहा- 'इकॉनमी आईसीयू में है'

Recommended Video

    Prakash Raj attack on modi government over GDP Figures। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारत की लगातार गिरती अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्ष के निशाने पर है। साल के दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर गिरकर 4.5 फीसदी पर आ गई है। इस मुद्दे पर मोदी सरकार के आलोचक माने जाने वाले अभिनेता प्रकास राज ने एक बायन जारी कर अर्थव्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। गिरती अर्थव्यवस्था पर प्रकाश राज ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, इकॉनमी आईसीयू में है।

    जीडीपी वृद्धी में आई गिरावट

    जीडीपी वृद्धी में आई गिरावट

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी माना था कि जीडीपी विकास दर में गिरावट आई है इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद देश में मंदी जैसे हालात नहीं है। लेकिन हाल ही में सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार दूसरी तिमाही में विकास दर 4.5 फीसदी रही है, जोकि पिछले 6 वर्ष में सबसे निचले स्तर पर है। इस पर मोदी सरकार को विपक्षियों की ही नहीं बल्कि एक्टर प्रकाश राज का भी तंज सुनना पड़ रहा है।

    इकॉनमी आईसीयू में है: प्रकाश राज

    इकॉनमी आईसीयू में है: प्रकाश राज

    शनिवार को प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि, इकॉनमी आईसीयू में है...विकास और विश्वास इन्क्यूबेटर में है। हम इस मुद्दे पर किससे सवाल पूछे, नेहरू से या टीपू सुल्तान से। गौरतलब है कि, अभिनेता प्रकाश राज पहले भी कई मुद्दों पर मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं और समय-समय पर ट्वीट भी करते रहते हैं। बता दें कि प्रकाश राज 2019 के आम चुनावों में सेंट्रल बेंगलुरु सीट से निर्दलीय के तौर पर चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    6 वर्ष में सबसे निचले स्तर पर जीडीपी

    सरकार की ओर से दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किए गए हैं। जैसा कि पहले से ही इस बात की आशंका थी कि दूसरी तिमाही का जीडीपी आंकड़े 5 फीसदी से नीचे रहेगा, वैसा ही हुआ। सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार दूसरी तिमाही में विकास दर 4.5 फीसदी रही है, जोकि पिछले 6 वर्ष में सबसे निचले स्तर पर है। बता दें कि पिछले वर्ष देश की विकास दर 7 फीसदी थी। इससे पहले गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि देश में किसी भी तरह की महंगाई नहीं थी और ना ही आगे होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+