महिला दिवस पर अभिनेता प्रकाश राज का ट्वीट, कहा- महिलाओं से ही होगा पूरी दुनिया का सशक्तिकरण

भारत सहित पूरे विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। विश्व की तमाम जानी मानी हस्तियों ने इस मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड। भारत सहित पूरे विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। विश्व की तमाम जानी मानी हस्तियों ने इस मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं।

actor prakash raj

प्रकाश राज ने अपने ट्विटर पर इसको लेकर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'महिला सशक्तिकरण... मतलब उस विश्व का सशक्तिकरण जिसमें हम रह रहे हैं। आज और प्रत्येक दिन महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए....हर चीज के लिए आपका धन्यवाद।'

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किसानों के समर्थन के लिए टिकरी बॉर्डर पहुंची पंजाब-हरियाणा की हजारों महिलाएं

इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी साथी नागरिकों को शुभकामनाएं। हमारे देश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान और उपलब्धियां स्थापित कर रही हैं। आइए हम सामूहिक रूप से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को खत्म करने का संकल्प लें।'

वहीं, पीएम मोदी ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने जो हमारी सरकार को अवसर मिला, यह हमारे लिए सम्मान की बात है।'

भारत सहित देश दुनिया के तमाम हिस्सों में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन तमाम देशों में महिला सशक्तीकरण को लेकर चर्चा की जाती है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में एक नया मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।

बात अगर भारत की की जाए तो आज महिलाएं हर क्षेत्र में में पुरुषों के बराबर खड़ी नजर आती हैं। फिर चाहे वो नीता अंबानी हों, बायोकॉन एंड सिंजीन कंपनी की मालकिन किरन मजुमदार शॉ हों या फिर खेल जगत से बबीता फोगाट, मैरीकॉम, साइना नेहवाल या फिर सानिया मिर्जा सभी ने भारत का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है। भारत में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+