रेप मामले में गिरफ्तार नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने दी जानकारी
नई दिल्ली। मुंबई के वालिव पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को पुरी को गिरफ्तार भी कर लिया। अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पुरी को जमानत भी दे दी गई है। पर्ल वी की जमानत की खबर को करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से की है। करिश्मा तन्ना ने पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की हैं। करिश्मा ने अपने पोस्ट में लिखा "सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है...गॉट द बेल पर्ल वी पुरी। इस पोस्ट में करिश्मा ने हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हुए आई स्टैंड विथ पर्ल वी पुरी और ट्रुथ नेवर हाइड्स भी लिखा है।

आपको बता दें कि पर्ल के साथ अन्य 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि घटना पुरानी है। 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ मलवानी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी आधार पर पुलिस ने पर्ल को गिरफ्तार किया था। वहीं पर्ल के करीबी दोस्त इौर टीवी इंडस्ट्री इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि पर्ल ने ऐसी कोई हरकत की होगा। एकता कपूर से लेकर अनीत हसनंदानी ने भी पर्ल का सपोर्ट किया था। आपको बता दें कि पर्ल बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। वे बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा किचन चैंपियन 5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे।
2013 में टीवी सीरियल 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। इसके अलावा पर्ल कई वीडियो एल्बम में भी नजर आ चुके हैं। गौर करने वाली बात ये है कि पर्ल और करिश्मा कुछ समय तक रिलेशन में रहे थे। कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन हो गई और दोनों अलग हो गए। हालांकि अभी भी दोनों के बीच दोस्ती है।












Click it and Unblock the Notifications