अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। हालांकि, मुलाकात क्यों इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

nawazuddin siddhki

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता और गृहमंत्री ने 30 मिनट तक बातचीत की। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अभिनेता की तरफ से भी इसको लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं साझा की गई है।

इससे पहले गोवा के CM से की थी मुलाकात
एक महीने पहले नवाज़ुद्दीन ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की थी। इसकी एक पोस्ट भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था गोवा के माननीय मुख्यमंत्री drpramodpsawant जी के साथ सिनेमा और कला पर चर्चा की। आपसे मिलकर अच्छा लगा। इस प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद।

बीते दिनों नवाजुद्दीन ने शेयर किया था हड्डी का फिल्म का लुक
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'हड्डी' का अपना नया लुक शेयर किया था। फिल्म में नवाजुद्दीन एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाएंगे। उनके नए लुक पर कई प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें 'लीजेंड' और 'शानदार' कहा। सोशल मीडिया पर उन्होंने जो तस्वीर साझा की थी, उसमें वह माथे पर लाल बिंदी के साथ लाल रेशमी साड़ी पहने हुए थे। उनके पहले ही लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म में उनकी एक्टिंग जबरदस्त होगी।

इस कैप्शन के साथ शेयर किया था पहला लुक
फोटो को शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने हिंदी में लिखा "गिराफ्तार तेरी आंखें मैं होवे जा रहे हैं हम, जीना नहीं है फिर भी जी रहे हैं हम। वहीं, इस पोस्ट में उन्होंने हैशटैग 'लव', 'हैप्पीनेस' और 'इमोशन' का इस्तेमाल किया था। उनकी इस पोस्ट पर अभिनेता शारिब हाशमी और दर्शन कुमार ने पोस्ट पर लाल दिल, आग और ताली बजाने वाले इमोजी पोस्ट किया था।

ये भी पढ़ें- Haddi Look: साड़ी और झुमके पहने ट्रेडिशनल लुक में दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, लुक देख फैंस हुए हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+