परेश रावल ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया 'गौतम बुद्ध' जैसा, कहा, 'देश के लिए सबकुछ छोड़ दिया'

गुजरात में अपनी पार्टी का प्रचार करने आए सांसद और अभिनेता परेश रावल ने प्रधानमंत्री की तुलना गौतम बुद्ध से कर दी है। पूर्वी अहमदाबाद से भाजपा सांसद रावल ने राजकोट में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गौतम बुद्ध जैसा बताया। परेश रावल राजकोट में 'मन की बात, चाय के साथ' कार्यक्रम में बोलने आए थे।

Recommended Video

    Paresh Rawal ने PM Modi की तुलना गौतम बुद्ध से की । वनइंडिया हिंदी
    Paresh Rawal

    राजकोट। अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'चाय-वाला' बताया था। अब गुजरात में अपनी पार्टी का प्रचार करने आए रावल ने प्रधानमंत्री की तुलना 'गौतम बुद्ध' से कर दी है। पूर्वी अहमदाबाद से भाजपा सांसद रावल ने राजकोट में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गौतम बुद्ध जैसा बताया। परेश रावल राजकोट में 'मन की बात, चाय के साथ' कार्यक्रम में बोलने आए थे।

    गौतम बुद्ध की तरह मोदी ने छोड़ दिया सबकुछ

    गौतम बुद्ध की तरह मोदी ने छोड़ दिया सबकुछ

    यहां मोदी की तारीफ में रावल ने कहा, 'ऐसे व्यक्ति को ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है। ऐसा व्यक्ति पूजा करने के बाद ही मिलता है। ऐसे व्यक्ति अवतार लेते हैं, इन्हें राजनीति नहीं बना सकती।' परेश रावल ने आगे मोदी की बुद्ध से तुलना करते हुए कहा, 'ऐसे व्यक्ति के राज्य में, जिसने गौतम बुद्ध की तरह अपना परिवार और सबकुछ छोड़ दिया, उसके राज्य में धर्म और जाति के आधा पर वोट देंगे तो हम अकृतज्ञ लोग होंगे।'

    'बेटे को राहुल गांधी जैसा बनाएंगे या मोदी जैसा?'

    'बेटे को राहुल गांधी जैसा बनाएंगे या मोदी जैसा?'

    परेश रावल ने कहा कि अगर लोगों ने धर्म-जाति के आधार पर वोट किया तो वो एक पाप होगा। 'ये एक पाप होगा। हम सरदार पटेल और महात्मा गांधी के देश के लोग हैं।' रावल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'भगवान से प्रार्थना करिये, अपने माता-पिता को याद कीजिये, अपने शिक्षकों के मूल्यों को याद करें, फिर अपने सीने पर हाथ रखकर खुद से पूछिए कि आप अपने बेटे के राहुल गांधी बनाना चाहते हैं या नरेंद्र मोदी। जो आपका जवाब हो, उस शख्स को वोट करें।'

    'उनका इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस'

    'उनका इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस'

    परेश रावल ने इस तरफ भी इशारा किया कि कांग्रेस राहुल गांधी का राजनीतिक करियर बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। कांग्रेस पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, ओबीसी नेता अल्पेश ठाकुर और दलित एक्टिविस्ट जिग्नेश मेवानी का इसलिए ही इस्तेमाल कर रही है। अभी कुछ दिन पहले भी परेश रावल सुर्खियों में आए थे जब कांग्रेस के मजाक का जवाब देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय-वाला कह दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+